Happy Eid ul fitr 2024 Wishes: मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद आ गया है। भारत में ईद का त्योहार आज मनाया जा रहा है। रमजान के पवित्र महीने में 30 दिनों के रोजे के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। यह मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। चांद के दीदार के साथ लोग चांद मुबाराक मनाते हैं और फिर अगली सुबह ईद मनाई जाती है। ईद के मौके पर लोग एक-दूसरे को गले लगाकर बधाईयां देते हैं और भाईचारा बढ़ाते हैं। वहीं हर किसी के लिए ये मुमकिन नहीं हो पाता कि वो घर और परिवारवालों के साथ ईद का त्योहार सेलिब्रेट कर पाएं। ऐसे में वो लोग ईद के इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे को मैसेज, कोट्स, शायरी भेजते हैं। अगर आप भी अपनों को ईद की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो ये शायरी, कोट्स, मैसेज, विशेज भेज सकते हैं।
Happy Eid ul fitr 2024 Wishes
1. चांद मुबारक, खुशियां मुबारक,
ईद का त्योहार लाया है नई बहारें मुबारक.
मिठाई का स्वाद, गले लगने का प्यार,
चहल-पहल से भर दे हर दिल,
आपको ईद मुबारक हो हर बार!
2. मज़ान के बाद आई है खुशियों की सौगात,
ईद का चाँद लाया है मुस्कानों की बरसात।
मीठी ईदी और सजे हैं घर-आंगन,
आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक हर पल!
3. दुआ है खुदा से हर पल आपके लिए,
खुशियां लाए यह ईद का त्योहार आपके लिए।
गम का नाम न हो कभी जिंदगी में आपकी,
यही दुआ है हमारी, आपकी ईद हो मुबारक सदा!
4. माफी की रातें, रोज़े और इबादत का सिलसिला,
ईद का चाँद लाया है खुशियों का मेला।
अपनों संग मिलकर मनाएं ईद का त्योहार,
आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक बार-बार!
5. ईद का चाँद मुस्कुराता है, खुशियों का गीत सुनाता है,
चलो मिलकर करें दुआ, सदा बना रहे ये सुख का नजारा।
आपको और आपके परिवार को दिल की गहराईयों से ईद मुबारक!
6. चुपके से चांद की रौशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको।
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हमारी दुआ हैं इस ईद वो मिल जाए आपको।
