लाइफस्टाइल

Eid Ul Fitr 2024 Wishes For GF BF Wife: इन 10 रोमांटिक शायरी से अपनी महबूबा की ईद को बनाएं यादगार, खास अंदाज में दें मुबारकबाद

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 11, 2024, 09:20 AM IST

Eid Ul Fitr 2024 Wishes For GF BF Wife: आज ईद-उल-फितर के त्योहार को खास और यादगार बनाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड, वाइफ, लव को भेजें ये रोमांटिक शायरी, मैसेज, कोट्स, विशेज, फोटोज।

Image

Eid Ul Fitr 2024

Eid Ul Fitr 2024 Wishes For GF BF Wife: ईद इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस साल ईद-उल-फितर का त्योहार आज यानी 11 अप्रैल को मनाया जा रहा है। कपल्स तो वैसे हर दिन को त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन जब बात फेस्टिव सीजन की हो तो वो इसे मजेदार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। आज रात चांद का दीदार करते ही बधाईयों का सिलसिला जारी हो जाएगा। ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनते हैं, नमाज पढ़ते हैं और गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। कपल्स भी अपनी महबूबा को बधाईयां देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी दिलरूबा को ईद की बधाई देना चाहते हैं तो ये रोमांटिक शायरी, मैसेज, कोट्स, विशेज भेज सकते हैं। हम आपके लिए ईद के कुछ रोमांटिक मैसेज लेकर आए हैं जिसे शेयर कर फेस्टिवल को यादगार बना सकते हैं।

1. तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,

आपका मुकद्दर इतना रोशन हो जाए,

आमीन कहने से पहले ही,

आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।

ईद 2024 की मुबारकबाद!

Eid ul fitr 2024

Eid ul fitr 2024

2. ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,

ईद मिटा देती है इंसानों में दूरियां,

ईद है खुदा का एक नायाम तबारोक,

इसीलिए कहते हैं आपको ईद मुबारक।

3. चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,

इबादत से भरा हो रोज़ा तुम्हारा,

हर रोजा और नमाज़ हो कबूल तुम्हारी,

यही अल्लाह से दुआ है हमारी।

ईद 2024 की मुबारकबाद!

4. दिए जलते और जगमगाते रहें,

हम आपको इसी तरह याद आते रहें,

जब तक जिंदगी है, ये दुआ है हमारी,

आप ईद के चांद की तरह जगमगाते रहें।

ईद-उल-फितर 2024 की मुबारकबाद!

5. आग़ाज़ है ईद, अंजाम भी ईद,

सच्चाई पर चलकर देखो तो,

हर दुख-दर्द है ईद,

जो कोई भी रखता है रोज़ा,

उन सभी के लिए अल्लाह की तरफ से,

इनाम है ईद।

हैप्पी ईद 2024!

Eid Wishes for Gf

Eid Wishes for Gf

6. मुबारक मौका अल्लाह ने अतह फरमाया,

एक बार फिर बंदगी की राह पर चलाया,

अदा करना अपना फर्ज खुदा के लिए,

खुशियों से भरी हो ईद उल फितर आपके लिए।

Happy Eid 2024

7. ईद का पावन दिन है आया,

संग ये अपने बरकत है लाया,

हमेशा तुम खुश रहो कुछ ऐसे,

जैसे खुदा को पाया है तुमने।

आपको और आपके परिवार को,

ईद 2024 की शुभकामनाएं!

8. चांद को चांदनी मुबारक हो,

फ़लक को सितारे मुबारक हों,

सितारों को बुलंदी मुबारक हो,

आप सभी को हमारी तरफ से

ईद 2024 मुबारक हो!

9. जैसा कि हम रमजान को अलविदा कह रहे हैं

ईद की भावना आपके दिल को खुशियों से और आपके घर को हँसी से भर दे

आपको ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं!

eid-2024

eid-2024

10. जैसा कि चमकता हुआ आधा चांद रमजान के अंत का प्रतीक है,

आपका जीवन अनगिनत आशीर्वाद और खुशियों से भरा हो

आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक!

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article