Happy Easter Sunday Wishes in Hindi (ईस्टर की शुभकामनाएं): हैप्पी ईस्टर। ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार ईस्टर पूरे विश्व में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की याद में मनाया जाता है। मान्यता है कि गुड फ्राइडे के दिन क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद यीशु मसीह पुनः जीवित हुए, जो जीवन में आशा, विश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक है।
ईस्टर की शुभकामनाएं (Photo: iStock)
ईस्टर का दिन चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं और सभाएं आयोजित की जाती हैं। लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर इस पर्व को मनाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। ईस्टर हमें यह संदेश देता है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां आएं, विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ हम हर मुश्किल को पार कर सकते हैं। यह पर्व प्रेम, क्षमा और मानवता की भावना को मजबूत करता है, जो समाज में भाईचारे और शांति का संदेश फैलाता है।
Happy Easter Sunday Wishes Quotes images in Hindi
ईस्टर के खास पर्व पर अगर आप भी अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें हैप्पी ईस्टर 226 विशेज हिंदी में:
1. लाता है सुख, लाता है प्यार, ये दिन दे सबको ब्लेसिंग हजार,
मन में न रहे किसी के गम, ईस्टर की विशेज देते हैं हम!
हैप्पी ईस्टर!
हैप्पी ईस्टर
2. प्रभु यीशु के चरणों की धूल है हम,
प्रभु के लिये, प्यारे फूल है हम,
इन्हीं फूलों को बचाया और बगीचे को सजाया
हमारे पापों को प्रभु यीशू ने है अपनाया.
हैप्पी ईस्टर!
3. यीशू आ गए तुम वापस पास हमारे
तरस गए थे दर्शन को हम तुम्हारे
जिंदगी भर दी हमारी खुशियों से आपने
चमका दी किस्मत, पूरे किए सपने हमारे
Happy Easter 2026 Sunday
4. ईस्टर संडे की तरह आपकी जिंदगी में एक नई शुरुआत हो जाए,
जिंदगी खुशियों से भर जाए
Happy Easter
5. ईस्टर की खुशियां कभी कम न हो,
नई जिंदगी की दोस्ती कभी कम न हो,
मुस्कान रहे हर एक चेहरे पर,
नाज है हमें यीशू मसीह पर.
Happy Easter
ईस्टर संडे की शुभकामानएं
6. पुनर्जीवित मसीह आपके हृदय को आनंद से भर दें
आपको नई आशा प्रदान करें और आपको शांति का आशीर्वाद दें
ईस्टर की शुभकामनाएं!
7. ईस्टर से हो नई शुरुआत, ये दिन उम्मीदों का संदेश लाए,
आपका हर दिन खुशियों की रोशनी से जगमगाए
Happy Easter
8. ईस्टर का ये प्यारा त्योहार
लाए आपके जीवन में खुशियों की बहार
हर दिन हो खास और हर पल हो शानदार
मुबारक हो आपको ईस्टर बार-बार।
हैप्पी ईस्टर
9. आपको और आपके परिवार को ईस्टर की शुभकामनाएं.
वसंत की सुंदरता और ईस्टर की आशा आपके दिल को
खुशी और सकारात्मकता से भर दे.
Happy Easter
ईस्टर 2026 की बधाई
10. खुशियों से भर जाए हर राह आपकी,
प्रभु यीशु के आशीर्वाद से हर दिन तरक्की हो आपकी
हैप्पी ईस्टर
11. ईस्टर का यही है संदेश, सभी में बांटे खुशियां और प्यार,
हर दिन बने खास, जिंदगी में आए बहार
Happy Easter
12. खुशियों से भरा हो आपका हर दिन
प्यार से सजा हो आपका जीवन
ईस्टर की ढेर सारी शुभकामनाएं।
हैप्पी ईस्टर
13. करते हैं हम ये प्रेयर, जिंदगी में खुशियों की बहार हो,
ईस्टर की तरह आपके लिए हर दिन शानदार हो
Happy Easter
