लाइफस्टाइल

Easter Wishes Quotes 2026: ईस्टर पर बरसाएं प्रभु यीशु की कृपा, अपनों को भेजे ये बेहतरीन ईस्टर विशेज कोट्स

Happy Easter 2026 Wishes Quotes, Images: ईस्टर 2026 के इन शुभकामना कोट्स के साथ अपनों को याद दिलाएं कि ईस्टर का संदेश प्रेम, क्षमा और विश्वास को मजबूत करने का है, जो हर इंसान के जीवन में नई ऊर्जा भरता है। ईस्टर हमें सिखाता है कि कठिनाइयों के बाद भी जीवन में उम्मीद और सकारात्मकता बनी रहती है।

Image

हैप्पी ईस्टर विशेज कोट्स

Happy Easter 2026 Wishes Quotes in Hindi: ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व ईस्टर आज मनाया जा रहा है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में मनाया जाता है। मान्यता है कि गुड फ्राइडे को क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद वे पुनः जीवित हुए, जो आशा, विश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक है। ईस्टर के दिन चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं, लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और घरों में उत्सव जैसा माहौल रहता है। इस दिन रंग-बिरंगे अंडों और चॉकलेट्स का खास महत्व होता है, जिन्हें नई जिंदगी और पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी किसी अपने की ईस्टर में चार चांद लगाना चाहे हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां से भेजें ईस्टर विशेज कोट्स हिंदी में:

Happy Easter Quotes Images

1. प्रभु यीशु के चरणों की धूल है हम,

प्रभु के लिये, प्यारे फूल है हम,

इन्हीं फूलों को बचाया और बगीचे को सजाया

हमारे पापों को प्रभु यीशू ने है अपनाया.

हैप्पी ईस्टर!

2. ईस्टर आपके जीवन में नई उम्मीद,

नई शुरुआत और ढेर सारी खुशियां लाए.

हैप्पी ईस्टर!

Happy Easter Quotes (1)

हैप्पी ईस्टर 2026

3. यीशु मसीह के प्रेम की ज्योति आपके जीवन को रोशन करे.

हैप्पी ईस्टर!

4. ईस्टर का यह पावन पर्व हमें विश्वास, प्रेम और त्याग का संदेश देता है.

ईसा की कृपा से आपका जीवन उज्जवल और शांतिमय हो.

हैप्पी ईस्टर!

5. जरा सा मुस्कुरा देना ईस्टर का दिन है,

शिकवे दिल से भुला देना, ईस्टर का दिन है,

Happy Easter

Happy Easter Quotes (2)

हैप्पी ईस्टर कोट्स 2026

6. ईस्टर के अंडे, फूलों की खुशबू और प्यारे खरगोश

सब मिलकर आपके जीवन में खुशियां लाएं!

हैप्पी ईस्टर!

7. ऐ खुदा आ गए तुम वापस पास हमारे,

तरस गए थे दर्शन को हम तुम्‍हारे,

जिंदगी भर दी हमारी खुशियों से,

आपने चमका दी किस्‍मत,

पूरे किए सपने हमारे

Happy Easter

8. वादा है खुदा का यह ईस्‍टर,

रहे हर इंसान खुश होकर

आंखों में सपने चलते रहें

लाइफ में हैप्‍पी हर कोई रहे

Happy Easter

9. पुनर्जीवित मसीह आपके हृदय को आनंद से भर दें

आपको नई आशा और शांति प्रदान करें.

हैप्पी ईस्टर!

Happy Easter Quotes (3)

Happy Easter

10. नेकी से नेकी की दुआ करना खुदा से हर वक्त

दुआ देना, दुआ लेना ईस्टर का दिन है.

हैप्पी ईस्टर

11. ऐ मसीहा तुम आ गए वापस पास हमारे

तरस गए थे दर्शन को हम तुम्हारे

जिंदगी भर दी हमारी खुशियों से आपने

चमका दी किस्मत, पूरे किए सपने हमारे.

हैप्पी ईस्टर!

इन शुभकामना संदेशों के साथ अपनों को याद दिलाएं कि ईस्टर हमें सिखाता है कि कठिनाइयों के बाद भी जीवन में उम्मीद और सकारात्मकता बनी रहती है। ईस्टर का संदेश प्रेम, क्षमा और विश्वास को मजबूत करने का है, जो हर इंसान के जीवन में नई ऊर्जा भरता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article