लाइफस्टाइल

Chaitra Navratri Ashtami 2024 Wishes: भक्ति में डूबे इन शानदार संदेशों से अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं, अष्टमी विशेज इन हिंदी

Chaitra Navratri Durga Ashtami 2024 (Maha Ashtami) Wishes: चैत्र नवरात्रि में अष्टमी के इस खास दिन पर आप अपनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। शुभकामना भेजने के लिए आप नीचे दिए गए संदेशों, मंत्रों और तस्वीरों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

Durga Ashtami 2024 Wishes in Hindi

Chaitra Navratri Ashtami 2024 Wishes in Hindi: आज चैत्र नवरात्रि का 8वां दिन है। आज दुर्गा अष्टमी के दिन द मिला था। उनकी चार भुजाएं हैं। महागौरी बैल की सवारी करती हैं। मां दुर्गा के महागौरी की उम्र 8 वर्ष बताई जाती है। मां के कन्या स्वरूप के कारण ही आज के दिन कन्या पूजन किया जाता है। जो लोग नवरात्रि का व्रत रखते हैं या पूजा करते हैं वो अष्टमी के दिन ही कन्या पूजन करवाते हैं और अपना उपवास खोलते हैं। महाअष्टमी या दुर्गा अष्टमी का अपना अलग ही महत्व है। इस खास दिन पर आप अपनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। शुभकामना भेजने के लिए आप नीचे दिए गए संदेशों, मंत्रों और तस्वीरों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Happy Durga Ashtami 2024 Wishes, Messages, Shayari Mantra

1. लाल रंग की चुनरी से सजा मैया का दरबार

हर्षित हुआ मन और पुलकित हुआ संसार !

दुर्गा अष्टमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं.

2. मां दुर्गा कठिन समय में आपका मार्गदर्शन करने और आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी मदद करने के लिए हमेशा मौजूद रहें, आपको दुर्गा अष्टमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. श्वेते वृषे समारुढा श्वेताम्बरधरा शुचि:।

महागौरी शुभं दद्यान्महादेव-प्रमोद-दा।।

Durga Ashtami Wishes in Hindi

4. दुर्गा अष्टमी का त्योहार

जीवन में लाएं खुशियां अपार।

मां दुर्गा पधारें आपके द्वार

हमारी मनोकामना मां करो स्वीकार।

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

5. यह पर्व आपके जीवन को नई खुशियों से भर दे, साथ रही आपको और आपके प्रियजनों को हमेशा के लिए सकारात्मक ऊर्जा से भर दे, आपको महाअष्टमी की शुभकामनाएं।

Chaitra Navratri Ashtami Wishes Messages

6. या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

महाअष्टमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

7. मैया हैं आती नवरात्रों में

नाचेंगे हम सब जगरातों में

मां की मूरत बसी है आंखों में

मिलकर पूजन करेंगे नवरात्रों में।

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Maha Ashtami Wishes in Sanskrit

8. दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर मेरी कामना है कि आपके चेहरे पर मुस्कान हो और आपके दिल के हर कोने में खुशी हो, आपको दुर्गा अष्टमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

9. जग है सारा मां तेरे चरणों में,

रखना सदा हमे अपनी शरण में,

सिर पर हम रखें चरणों की धूल,

आओ मिलकर चढ़ाएं माता को फूल,

महाअष्टमी 2024 की शुभकामनाएं।

10. सर्व मंगल मांगल्ये

शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी

नारायणी नमोस्तुते।।

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

11. अष्टमी महागौरी को समर्पित दिन है, इस विशेष अवसर पर देवी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें, महाअष्टमी 2024 की शुभकामनाएं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article