Happy Diwali 2025 Reply Wishes, Message, Quotes in Hindi, Happy Diwali Ka Reply Kaise Karen (हैप्पी दिवाली का रिप्लाई क्या दें): दिवाली के त्यौहार की धूम चारो ओर ज़ोरों पर है, घर परिवार तो यार दोस्तों के साथ दीपावली के त्यौहार का मज़ा वाकई दुगना हो जाता है। दिवाली पर पूजन तो सजावट करने के साथ साथ एक दूसरे को त्यौहार की बधाई देने का भी खास महत्व होता है। इस साल हिंदू पंचांग के हिसाब से दो दिन दिवाली मनाई जा रही है। ऐसे में आपको भी आपके रिश्तेदार, ऑफिस वाले तो दोस्तों का हैप्पी दिवाली बधाई संदेश आया ही होगा। हालांकि शेरों, शायरी तो शुभकामनाओं वाले मैसेज के जवाब में आप बोरिंग सा सेम टू यू नहीं कहना चाहते हैं। तो अपने शुभ चिंतकों को हैप्पी दिवाली विशेज के रिप्लाई में ये मैसेज, शायरी भेज सकते हैं। देखें हैप्पी दिवाली 2025 रिप्लाई, दिवाली थैंक यू मैसेज
Happy Diwali Reply in Hindi
1. शुक्रिया इस प्यारे से शुभकामना संदेश के लिए,
इतना सारा प्यार करने के लिए,
मेरी इतनी फिक्र करने के लिए
और त्यौहार वाले दिन हमें इतने प्यार से याद करने के लिए..
Happy Diwali Reply 2025
2. इस दिवाली विश के साथ,
आपने इस रौशनी के त्यौहार को और रौशन कर दिया है
हमे अपने त्यौहार और जिंदगी का हिस्सा बनाकर आपने हमारा मान बढ़ा दिया है..
दिवाली की बहुत बहुत शुभकामनाएं
Happy Diwali ka Reply Kya dein
3. आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
आपको भी अपने प्रियजनों के साथ मुस्कुराहट,
खुशी और एकजुटता से भरी एक शानदार
दिवाली की शुभकामनाएं।
4. “इतनी प्यारी दिवाली की शुभकामनाएँ भेजने
और हमारे दिवाली उत्सव में
एक विशेष स्पर्श जोड़ने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद…
दिवाली की ढेर सारी बधाई
How to Reply on Happy Diwali Message
5. “जो लोग आपसे प्यार करते हैं वे आपके बारे में सब कुछ जानते हैं…
ऐसे प्यारे दिवाली उपहार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद,
जो मेरे लिए एक सुंदर आश्चर्य के रूप में आया।”
6. तुम ही तो थे, जिसमे थामा मेरा हाथ
दूर थे जब सभी, तब दिया था मेरा साथ।
साथ है आज भी, जैसे रात और चांद
अंधेरों में भी अब, डरने की क्या बात
दीपों के त्योहार पर मेरी जिंदगी की रौशनी बनने के लिए धन्यवाद
Diwali 2025 Reply Wishes
7. दीपावली के इस त्यौहार पर..
मेरी जिंदगी को रौशन करने वाली पत्नी को बहुत बहुत बधाई
और मेरे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया
Happy Diwali Wife
8. भगवान ने अगर ये रिश्ता न बनाया होता,
मुझे मेरी जिंदगी में इतने प्यार करने वाले से मिलवाया न होता..
कैसे करूं थैंक यू में उस ऊपर वाले का..
मेरी तो जिंदगी बेरंग हो जाती, अगर मैंने तुम्हे पाया न होता
Thank You And Happy Diwali
Happy Diwali Jethalal Video Reply
9. दिवाली के इस त्यौहार पर आपने हमें याद रखकर..
हमारा मान बढ़ा दिया..
आपको भी हैप्पी दिवाली 2025
10. आपके साथ काम वाकई काम नहीं लगता है..
परिवार जैसे बॉस को दिवाली की बहुत बहुत शुभकामनाएं
Happy Diwali Boss
