Chitragupta Puja 2025 WhatsApp Wishes Images, Quotes, Messages (चित्रगुप्त भगवान की फोटो, विशेज): आज चित्रगुप्त पूजा है। आज के दिन कायस्थ समाज के लोग देवताओं के लेखपाल कहे जाने वाले भगवान चित्रगुप्त की विधि विधान से पूजा करते हैं। भगवान चित्रगुप्त पूजा के इस अवसर पर नई कलम और दवात की पूजा की जाती है। व्यापारी समुदाय के लिए आज के दिन से ही नव वर्ष का शुभारंभ होता है। वे आज के दिन से नए बही खाता का प्रयोग करते हैं और पुराने खातों को बंद कर देते हैं। मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त के पूजन के इस खास दिन पर आप अपनों को शुभकामना संदेश भी भेज सकते हैं। यहां देखें चित्रगुप्त पूजा के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी, तस्वीरें हिंदी में:
Chitragupt Puja 2025 Wishes, Images, Messages
1. पाप-पुण्य का लेख जिसके पास।
ब्रह्म-काया से हैं जो उत्पन्न।
कायस्थ कुल के हैं जो जन्मदात।
वो पर परमेश्वर.. श्री चित्रगुप्त।
सभी को श्री चित्रगुप्त पूजा 2025 की हार्दिक बधाई

चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं
2. नहीं रुकेंगे, नहीं थकेंगे, मंजिल पर ही लेंगे हम दम
आओ मिलकर सच के सपने को, सच कर दिखलाये हम
घर घर श्री चित्रगुप्त, हर घर श्री चित्रगुप्त।
चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं
Chitragupt Puja Wishes in Hindi
3. आपके परिवार में सुख समृद्धि का वास हो,
आप और आपका परिवार स्वस्थ और सेहतमंद हो,
हैप्पी चित्रगुप्त पूजा 2025

हैप्पी चित्रगुप्त पूजा
4. चित्रगुप्त पूजा के इस खास अवसर पर,
आपको और आपके पूरे परिवार को,
बुद्धि, विद्या और लेखन का आशीर्वाद मिले,
देवताओं के लेखपाल आप पर सदा मेहरबान रहें।
चित्रगुप्त पूजा 2025 की शुभकामनाएं
Chitragupta Bhagwan Quotes with Images
5. एक दो तीन चार, चित्रगुप्त महाराज की जय जयकार।
आपको चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
6. आज चित्रगुप्त पूजा के दिन आपको और पूरे परिवार
को बुद्धि, विद्या और लेखन का अशीर्वाद मिले।
वर्ष भर देवताओं के लेखपाल आप पर मेहरबान रहें।
Happy Chitragupta Puja 2025

चित्रगुप्त पूजा 2025 की बधाई
Chitragupt Bhagwan Shlok
7. मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।
लेखिनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्।।
चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक बधाई
8. आप पर भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद रहे,
आप जहां भी रहें, वहां पर आबाद रहें,
सुख-समृद्धि मिले और आप सेहतमंद रहें।
चित्रगुप्त पूजा 2025 की हार्दिक बधाई
Chitragupt puja wishes in Sanskrit
9. ओम श्री चित्रगुप्ताय नमः।
ओम श्री चित्रगुप्ताय नमः।
ओम श्री चित्रगुप्ताय नमः।
चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

भगवान चित्रगुप्त की फोटो
10. आपके पर हमेशा भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद बना रहे,
आप जहां रहें, वहां पर आबाद रहें
चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं
पौराणिक कथाओं के अनुसार यमराज के बहनोई कहलाने वाले भगवान चित्रगुप्त को समर्पित इस खास दिन पर इन शुभकामना संदेशों के जरिए अपने करीबियों को दें चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
