लाइफस्टाइल

Happy Children's Day 2023 Wishes Quotes: बच्चों की गलतियों पर उनका साथ न छोड़ें... बाल दिवस पर करीबियों को भेजें ये शानदार कोट्स

Happy Children's Day 2023 Wishes Quotes, Images, Status, Messages in Hindi: कल यानी मंगलवार के दिन पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाएगा। बाल दिवस को लेकर आज हम आपके साथ इस दिन के कोट्स शेयर करने जा रहे हैं।

Image

Happy Children's Day 2023 Wishes Quotes: बाल दिवस पर भेजें शानदार कोट्स।

Happy Children's Day 2023 Wishes Quotes, Images, Status, Messages in Hindi: हर साल भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस (Children's Day) के रूप में मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस (Children's Day 2023) के तौर पर मनाया जाता है। नेहरूजी बच्चों से बहुत प्रेम (Love) करते थे। उनके इस प्यार से बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। मंगलवार यानी कल के दिन बाल दिवस (Happy Children's Day) मनाया जाएगा। आज हम आपको बाल दिवस के कोट्स (Children's Day Quotes) शेयर करने जा रहे हैं। आप बाल दिवस के इन कोट्स को अपने करीबियों को भेज सकते हैं।

बाल दिवस कोट्स (Children's Day Quotes)

1. बचपन गीली माटी के समान होता है। इस माटी में जैसा बीज बोया जाता है, ठीक वैसा ही फल आपको प्राप्त होता है।

2. बच्चे किसी भी देश के वो अनमोल रत्न हैं, जिनकी कीर्ति की चमक से ज़माना रौशन होता है।

3. सभ्य समाज का कर्तव्य बनता है कि वो बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ एक सुरक्षित और खुशहाल जीवन दे।

Children's Day 2023 Quotes

Children's Day 2023 Quotes

4. मजबूत भविष्य को पाने के लिए आवश्यक है कि बच्चों को अपनी मूल जड़ों से जोड़ा जाए।

5. बचपन की अहमियत को समझें और बच्चों की मासूमियत को हमेशा प्यार करें।

6. बच्चों पर कुछ थोपने की बजाय बच्चों को उनकी जिज्ञासा से सीखने दें।

Children's Day Quotes 2023

Children's Day Quotes 2023

7. बचपन जीवन की फुलवाड़ी में महकता हुआ वो फूल है, जिसकी महक आपके जीवन को महकाती है।

8. बच्चों की गलतियों पर उनका साथ न छोड़ें, उनका मार्गदर्शन करें।

9. बच्चों ही भविष्य की दशा और दिशा निर्धारित करते हैं, जिसमें उन्हें उचित मार्गदर्शन का मिलना बेहद जरूरी होता है।

Children's Day Quotes

Children's Day Quotes

10. बचपन जीवन के सफ़र का पहला पड़ाव है, जहाँ से मानव के अनंत सफर की यात्रा का आरंभ होता है।

इस साल देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयंती है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article