लाइफस्टाइल

Happy Children's Day 2023 Wishes WhatsApp Status: मैडम आज ना डांटना हमको...इन मैसेज से दें बाल दिवस की शुभकामानएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 14, 2023, 06:16 AM IST

Happy Children's Day 2023 Wishes WhatsApp Status Video and Images Download in Hindi: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाने के पीछे एक खास वजह है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 14 नवंबर को जन्मदिन होता है। और उन्हें बच्चों से काफी लगाव था। इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं।

Image

Childrens Day wishes

Happy Children's Day 2023 Wishes WhatsApp Status Video and Images Download in Hindi: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाने के पीछे एक खास वजह है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 14 नवंबर को जन्मदिन होता है। और उन्हें बच्चों से काफी लगाव था। इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। नेहरू जी का बच्चों के प्रति लगाव जग जाहिर था। बाल दिवस के मौके पर खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही बच्चों को स्कूल में तोहफे भी दिए जाते हैं। कई लोग अपने बचपन को भी याद करते हैं। इसके अलावा एक दूसरे को बाल दिवस की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Happy Children's Day 2023 Wishes in hindi

मैडम आज ना डांटना हमको

आज हम खेलने जाएंगे

साल भर हमने किया इंतजार

आज हम बाल दिवस मनाएंगे।

बाल दिवस की शुभकामनाएं

Childrens Day wishes

Childrens Day wishes

दुनिया का सबसे सच्चा समय

दुनिया का सबसे अच्छा दिन

दुनिया का सबसे हसीन पल

सिर्फ बचपन में ही मिलता है।

हैप्पी चिल्डर्न डे

रोने की वजह ना थी

ना कोई हंसने का बहाना था

आखिर क्यों हो गए हम इतने बड़े

इससे अच्छा तो वो बचपन हमारा था।

बाल दिवस की शुभकामनाएं

Childrens Day wishes

Childrens Day wishes

आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे

जिस तरह हम उन्हें लाएंगे

वह देश के भविष्य को निर्धारित करेगा।

बाल दिवस की शुभकामनाएं

एक बचपन का जमाना था

होता जब खुशियों का खजाना था

चाहत होती चाँद को पाने की थी

पर दिल तो तितली का दीवाना था

बाल दिवस की शुभकामनाएं

Childrens Day 2023 wishes

Childrens Day 2023 wishes

ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो

भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी

मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन

वो कागज़ की कश्ती, वो बारिश का पानी!

Happy Children's Day 2023

बाल दिवस है चाचा का जन्मदिवस,

ये है हम सबको प्यारा,

काश आज भी होते हमारे साथ चाचा प्यारे,

इनका प्यार है सबसे न्यारा.

Happy Children's Day!

बालपन है खुशियों का खजाना

जो कभी फिर लौट के न आना

बड़ा कठिन है यादों से भुलाना

बाल दिवस की शुभकामनाएं!

Childrens Day 2023 Wishes

Childrens Day 2023 Wishes

बचपन का वो हर मौसम सुहाना था, बारिश में कागज की नाव थी

मां की कहानी थी और परियों का फसाना था

बाल दिवस 2023 की शुभकामनाएं।

दुनिया का सबसे सच्चा समय,

दुनिया का सबसे सच्चा समय, दुनिया का सबसे अच्छा दिन;

दुनिया का सबसे हसीन पल, सिर्फ बचपन में ही मिलता है।

बाल दिवस 2023 की शुभकामनाएं

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article