Happy Chhath Puja 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: छठ का त्योहार (Chhath Puja) बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। छठ का त्योहार (Chhath Puja 2023) ऊर्जा के स्रोत सूर्य देव को समर्पित है। चार दिन वाला ये त्योहार 17 नवंबर से शुरू हो गया है और 20 नवंबर तक मनाया जाएगा। चार दिनों तक मनाया जाने वाला ये पर्व नहाय खाय के साथ शुरू होता है। दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य और चौथे यानि आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। आज छठ (Chhath Day) का तीसरा दिन है। छठ (Chhath Puja Date) को लेकर हम आपके साथ इस दिन से संबंधित मैसेजेस, विशेज, फोटो, शायरी आदि शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप यहां से कॉपी करके अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों आदि को भेजकर उनका आज का दिन और भी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं।
छठ पूजा के मैसेजेस, विशेज, फोटो (Chhath Puja 2023 Hindi Wishes, Messages, Images)
1. हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार।
छठ पूजा की शुभकामनाएं

chhatt pooja 3
2. छठी मइया का आशीर्वाद हो, धन की वर्षा हो इतनी की
हर जगह आपका नाम हो, दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो
यही शुभकामना है हमारी, ये छठ आपके लिये बहुत ख़ास हो
3. छठ पूजा के महापर्व पर छठ मां की जय हो
धन-धान्य समृद्धि से भरा रहे घर
हर कार्य में आपकी विजय हो।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

chhatt pooja 4
4. छठ का आज है पावन त्योहार
सूरज की लाली माँ का हैं उपवास
जल्दी से आओ अब करो न विचार
छठ पूजा का खाने तुम प्रसाद
छठ पूजा की शुभकामनाएं
5. जो हैं सारे जगत के पालनहार, सात घोड़ों की है जिनकी सवारी
न कभी रुके न ही कभी देर करे, ऐसे हैं हमारे सूर्य देव
आओ मिलकर करें, इस छठ पर उनकी पूजा
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

chhatt pooja 8
6. सदा दूर रहो गम की परछाइयों से,
सामना न हो कभी तन्हाइयों से,
हर अरमान, हर ख्वाब पूरा हो आपका,
यही दुआ है दिल की गहराइयों से ,
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
7. छठ मइया को मेरा शत-शत प्रणाम,
मां बना दो मेरा हर काम,
पूजा के दिन यही है कामना,
ना हो कभी किसी बुराई से सामना
हैप्पी छठ पूजा

chhatt pooja 12
8. सात घोड़ों के रथ पर सवार
सूर्य देव आएं आपके द्वार
किरणों से भरे आपका घर संसार
छठ पूजा हो आपके लिए समृद्धि का त्योहार
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
9. छठ पूजा आए बनकर उजाला
खुल जाए आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

chhatt pooja15
10. जो हैं जगत के तारणहार
सात घोड़ों की है जिनकी सवारी
न कभी रुके, न कभी देर करें
ऐसे हैं हमारे सूर्य देव
आओ मिलकर करें
इस छठ पूजा पर उनकी पूजा
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
