लाइफस्टाइल

Happy Chaiti Chhath Puja 2024 Shayari, Wishes Images: संध्या अर्ध्य से पहले अपनों को दें लोक आस्था के महापर्व चैती छठ की बधाई, भेजें ये शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 14, 2024, 01:09 PM IST

Happy Chaiti Chhath Puja 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: चैती छठ की शुरुआत 12 अप्रैल से हो गई है और 15 अप्रैल को खत्म होगी। ऐसे में लोक आस्था के इस पर्व की अपनों को बधाई देने के लिए भेजें ये बधाई संदेश।

Image

Chaiti chhath puja

Happy Chaiti Chhath puja 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: लोक आस्था का पर्व छठ साल में दो बार मनाया जाता है। अप्रैल के महीने में चैती छठ मनाया जाता है और कार्तिक मास अक्टूबर या नवंबर में दूसरा छठ पूजा सेलिब्रेट किया जाता है। चैती छठ की शुरुआत नहाय खाए के साथ होती है। इस त्योहार की धूम देश के अलग अलग हिस्सों में देखने को मिलती है। छठ बहुत महान पर्व माना जाता है। इसमें 36 घंटों तक निर्जल व्रत रखा जाता है। छठ में सूर्यदेव की पूजा की जाती है। इसमें डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। इस साल चैती छठ की शुरुआत 12 अप्रैल को हुई है और 15 अप्रैल को खत्म होगी। लोक आस्था के इस पर्व के मौके पर लोग अपनों को छठ पूजा की बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को चैती छठ की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Happy Chaiti Chhath puja 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages

1. छठ पूजा के महापर्व पर,

छठ मां की जय हो,

धन और समृद्धि से भरा रहे घर,

हर कार्य में आपकी विजय हो।

चैती छठ पूजा 2024 की शुभकामनाएं!

Happy Chaiti Chhath Puja

Happy Chaiti Chhath Puja

2. ठेकुआ लाओ, लड्डू को चढ़ाओ

छठी मैया के सभी गुण गाओ

जय छठी मैया, जय छठी मैया

चैती छठ पूजा की सभी को बधाई!

3. सुनहरे रथ पर होकर सवार,

सूर्य देव आए हैं आपके द्वार,

चैती छठ पर्व 2024 की शुभकामनाएं,

मेरी ओर से करें स्वीकार!

Happy Chaiti Chhath Puja 2024

4. जो है जगत के पालनहार,

सात घोड़ों की है जिनकी सवारी,

न कभी रुके, न कभी देर करे,

ऐसे हैं हमारे सूर्यदेव, आओ मिलकर उनकी पूजा करें।

चैती छठ पूजा की शुभकामनाएं!

Happy Chaiti Chhath Puja 2024

Happy Chaiti Chhath Puja 2024

5. छठ महापर्व है आया

जीवन में खुशियां है लाया

उल्लास कण-कण में है समाया

चैती छठ पूजा 2024 की हार्दिक बधाई!

6. घाट किनारे खड़े हो कर करेंगे हम सूर्य देव को नमन

पूरी हो आपकी हर कामना, दुखों का हो शमन।

चैती छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. छठ से शक्ति मिले, सूर्यदेव दें तेज,

इस छठ पर जीवन में, नए उजाले का हो प्रवेश।

चैती छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Chaiti Chhath puja 2024 Wishes

Chaiti Chhath puja 2024 Wishes

8. सुबह उगा है सूरज, अर्घ्य सांझ को देना है,

पूरे दिन हमें छठ मैया का नाम लेना है,

अगली सुबह जीवन में नई खुशहाली लाएगी,

छठ मैया आपके सब मनोरथ पूरे कर जाएगी।

चैती छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article