लाइफस्टाइल

Birthday Wishes For Love: गर्लफ्रेंड के बर्थडे को बनाएं स्पेशल, भेजें ये प्यार भरा शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 28, 2024, 05:06 PM IST

Birthday Wishes For Love: गर्लफ्रेंड का बर्थडे बेहद खास होता है। बॉयफ्रेंड इस दिन को खूब धूम धाम के साथ सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे को खास बनाना चाहते हैं तो ये प्यार भरा संदेश, मैसेज, कोट्स भेज सकते हैं।

Image

Birthday Wishes For Love

Birthday Wishes For Love: बर्थडे हर किसी की लाइफ का महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन को लोग बड़े धूम-धाम के साथ सेलिब्रेट करते हैं। हर किसी की चाहत होती है कि उनका बर्थडे स्पेशल रहे। अपने खास के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए उनके चाहने वाले हर मुमकिन कोशिश करते हैं। लेकिन सबसे खास होता है गर्लफ्रेंड का बर्थडे। अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे को खास और यादगार बनाने के लिए पार्टनर हर मुमकिन कोशिश करते हैं। सरप्राइज प्लान करने से लेकर डिनर डेट तक, हर वो चीज करते हैं जिससे उनकी गर्लफ्रेंड खुश हो सके। लेकिन एक और तरीका है जिससे गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील कराया जा सकता है, वो है प्यार भरा संदेश। प्यार भरा मैसेज भेजकर आप अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे को यादगार बना सकते हैं। हम आपके लिए कुछ स्पेशल बर्थडे विशेज लेकर आए हैं जिसे भेज आप अपनी गर्लफ्रेंड को विश कर सकते हैं और उनके इस दिन को खुशनुमा बना सकते हैं।

Birthday Wishes For Love in hindi

हो पूरी दिल की सब ख्वाहिशें आपकी

मिले खुशियों का जहां सारा

आप दुआ में मांगो एक तारा और

खुदा बरसा दे आसमां सारा…

Happy Birthday Love

तुम्हारी इस अदा का मैं क्या ही जवाब दूं,

मेरे प्यार को मैं क्या तोहफा दूं,

कोई अच्छा-सा गुलाब माली से मंगवाता,

पर सोचा,

जो खुद गुलाब है उसे क्या गुलाब दूं…

Happy Birthday Love

उस दिन खुदा ने भी जश्न मनाया होगा,

जिस दिन आपको अपने हाथों से बनाया होगा,

उसने भी बहाए होंगे आंसू…

जिस दिन आपको धरती पर भेज कर,

खुद को अकेला पाया होगा…

Happy Birthday Love

Birthday Wishes for Love

भुला देना तुम बीता हुआ पल

दिल में बसाना तुम आने वाला कल

खुशी से झूमो तुम हर दिन

ढेर सारी खुशियां लेकर आए आपका जन्मदिन

Happy Birthday Love

देखो हमारे बिना भी कितनी सजी है ये महफिल,

हमे भूला के अपना जन्मदिन बना रहे है ये संदील,

जिन्हे हमारे बिना अधूरी-सी लगती थी हर एक चीज,

आज केक काट रहे है ऐसे जैसे हो मेरा दिल!

Happy Birthday Love

Birthday Wishes for Partner

हमारे लिए खास है आज का दिन,

जो हम नहीं बिताना चाहते आपके बिन,

वैसे तो हर दुआ हम बस आपके लिए मांगते हैं,

फिर भी कहते है खूब सारी खुशियां मिले

Happy Birthday Love

सदा दूर रहो तुम गमों की परछाईं से

हो ना वास्ता कभी तुम्हारा तन्हांइयों से

हर ख्वाब हर अरमान पूरा हो आपका

यही दुआ है दिल की गहराई से…

Happy Birthday Love

लम्हा लम्हा वक्त गुजर जाएगा

कुछ ही देर में आपका जन्मदिन आ जाएगा,

अभी ही आपको हैप्पी बर्थ डे कह दूं

वरना बाद में बाजी कोई और मार जाएगा…

Happy Birthday Love

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article