Birthday Wishes, Messages, Quotes for wife: जन्मदिन का इंतजार हर किसी को रहता है। ये दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। हर कोई यही चाहता है कि उनका जन्मदिन खास और यादगार रहे। शादीशुदा लोगों के लिए पार्टनर का बर्थडे बेहद खास होता है और इस दिन को यादगार बनाने के लिए पार्टनर हर मुमकिन कोशिश करते हैं। पार्टनर के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए कुछ लोग वेकेशन प्लान करते हैं, तो कुछ लोग डिनर और लंच डेट पर जाते हैं। लेकिन शायद ही कोई होगा जो खास संदेशों, मैसेज, कोट्स, शायरी के जरिए अपने पार्टनर को बर्थडे विश करता होगा। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ स्पेशल बर्थडे विशेज लेकर आए हैं जिसे पार्टनर को शेयर कर आप इस दिन को बेहद यादगार बना सकते हैं।
Birthday Wishes, Messages, Quotes for wife in hindi
1. कुछ लोग प्यार का मतलब
तलाशने के लिए किताबें और
कहानियां पढ़ते हैं!
मेरे लिए सिर्फ तुम्हारी
आंखों में देखना ही काफी अच्छा लगता है!
जन्मदिन मुबारक हो डियर वाइफ !
2. मेरे लिए तो खास हर दिन तुम्हारा है,
तुम पर अपना सब समर्पित करता हूं,
खुश रहो तुम हमेशा जिंदगी में,
बस यही हर वक्त फरियाद करता हूं।
जन्मदिन की बधाई लव !
3. गुलाबों की तरह खिला रहे चेहरा ये आपका,
आफताब की तरह रोशन रहे नाम ये आपका,
गम कितने भी हो जिंदगी में मुस्कुराहट कम न हो,
महताब को भी फीका करे ये नूर आपका।
हैप्पी बर्थडे डियर।
4. आसमां में जितने भी चमकते सितारे हों,
उतने ही जिंदगी में आपके नजारे हों,
जिस तरह चांद की चमक से रोशन होता है आसमां,
उसी तरह रोशन रहे आपका ये जहां।
जन्मदिन मुबारक हो डियर।
5. चांद में दाग है, सूरज में आग है,
मेरे साथ तुम हो, ये मेरा भाग्य है।
जन्मदिन मुबारक हो डियर !
6. मेरा प्यार तुम्हीं, संसार तुम्हीं,
मेरे चेहरे की मुस्कुराहट तुम्हीं,
यह डोर सदा मजबूत रहे,
हो जीवन का आधार तुम्हीं।
हैप्पी बर्थडे डियर।
7. जबसे तुम आई जिंदगी में, मुसीबतें मेरी सारी दूर हो गईं,
देखकर तुम्हारा मुस्कुराता चेहरा, हर हसरत मंजूर हो गई।
हैप्पी बर्थडे डियर।
8. तुम्हें मिले दुनिया की हर खुशी,
तकलीफों से न कोई वास्ता हो,
तुम चलो जिस भी रास्ते से,
वो कामयाबी का ही रास्ता हो।
हैप्पी बर्थडे मेरे हमसफर।
9. चांद तारों की बारात हो,
खुशियों की सौगात हो,
आपके इस जन्मदिन पर,
जहां की खुशियां आपके साथ हो।
जन्मदिन की बधाई हमसफर !
