लाइफस्टाइल

Best Lipstick Shades: सुर्ख गुलाबी होठों में लगेंगी चांद सी हसीन, ईद के जोड़े के साथ बेस्ट रहेगी ऐसी लिपस्टिक

Best Lipstick Shades (लिपस्टिक के कलर दिखाइए): ईद का त्योहार आने वाला है, ऐसे में ईद पर मिया जी के लिए प्यारा सा सूट पहन तैयार हो रही है। तो ईद के जोड़े के साथ ऐसी वाली लिपस्टिक एकदम ही जबरदस्त लगेंगी। देखें लिपस्टिक के कलर, बेस्ट लिपस्टिक कलेक्शन और सूट के साथ लिपस्टिक मैच कैसे करें।

Image

Eid 2024 best lipstick shades

Best Lipstick Shades (लिपस्टिक के कलर दिखाइए): त्योहारों पर सजने-संवरने का बेशक ही अलग मजा होता है, तो अगर आप भी नए नए कपड़े पहन तैयार होने की शौकीन हैं। और ईद पर नई ड्रेस पहन किसी खास के लिए बहुत सुंदर दिखना चाहती हैं। तो सिंपल से सूट के साथ भी होठों पर ऐसी वाली लिपस्टिक लगाना कमाल का हो सकता है। सूट-साड़ी के साथ होठों पर प्यारी लिपस्टिक लगाने से बेशक ही आपके निखार पर चार चांद लग जाते हैं। हालांकि कई बार किस कपड़े के साथ कौनसी वाली लिपस्टिक लगाएं, ये सेलेक्ट करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में यहां देखें लिपस्टिक के कलर, बेस्ट लिपस्टिक कलेक्शन और सूट के साथ लिपस्टिक मैच कैसे करें।

लिपस्टिक के कलर दिखाइए, Lipstick Shades for Eid 2024 Dress

Eid 2024 Kurti designs

Eid 2024 Kurti designs

ईद का त्योहार आने वाला है, और ईद पर अगर आप भी बहुत ही खूबसूरत का सूट पहनने वाली हैं। तो ईद के सलवार सूट के साथ ऐसा वाला मेकअप करना खासतौर से लिपस्टिक के ये खूबसूरत शेड्स होठों पर लगाना गजब हो सकता है। अगर आप कोई सिंपल सी कुर्ती भी पहन रही हैं और उसके साथ क्लासिक लुक वाली लिपस्टिक लगा लेंगी, तो लुक में अपने आप भी रॉयल टच आ जाएगा। देखें बेस्ट लिपस्टिक शेड्स कौन से हैं -

Nude Lipstick Shades

Nude Lipstick Shades

सितारे-चमक वाला या सिंपल सा चिकनकारी-कॉटन सूट कुछ भी ऐसी वाली न्यूड हल्के ग्लॉस की लिपस्टिक बहुत ही गजब लगती हैं। आप ऐसी लिक्विड या मैट दोनों ही तरह की लिपस्टिक सूट या साड़ी के साथ फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

Red Lipstick shades

Red Lipstick shades

लाल रंग की लिपस्टिक अपने आप में ही कमाल लगती हैं, आप बोल्ड रेड न लगाना चाहे तो हल्के रेड टिंट वाली कोई लिपस्टिक भी ईद या किसी और त्योहार पर लगा सकती हैं।

Pink Lipstick collection

Pink Lipstick collection

गुलाबी लिपस्टिक्स भी बहुत प्यारा लुक देती है, आप इन्हें किसी भी रंग के कपड़ों के साथ लगा सकती हैं। हर रंग के साथ गुलाबी लिपस्टिक काफी प्यारी लगती हैं। हालांकि इन दिनों ब्लश पिंक और न्यूड पिंक शेड काफी चल रहा है।

Brown chocolate lipstick brands

Brown chocolate lipstick brands

मैट या लिक्विड में ऐसी ब्राउन चॉकलेटी रंग की लिपस्टिक्स भी काफी अच्छा और बोल्ड लुक देती हैं। अगर आपको सजने संवरने का खूब शौक है, तो हैवी लुक के लिए ऐसी लिपस्टिक का शेड आपके लिए एकदम ही बेस्ट रहेगा। जरूर ही ईद या ऐसे ही किसी त्योहार या पार्टी के लिए इन रंगों की लिपस्टिक बेहतरीन रहेगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article