लाइफस्टाइल

Happy Bhai Dooj 2023 Hindi Wishes: भैया दूज का पर्व है आया, प्रेम और खुशियां लाया...इन खूबसूरत संदेशों से दें अपनों को भाई दूज की बधाई

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 15, 2023, 08:10 AM IST

Happy Bhai Dooj 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: दीपावली के दो दिन बाद भाई दूज का त्योहार बेहद धूम धाम के साथ मनाया जाता है। हर साल भाई दूज का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार आज मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के लिए बेहद खास माना जाता है।

Image

Happy Bhai Dooj

Happy Bhai Dooj 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: दीपावली के दो दिन बाद भाई दूज का त्योहार बेहद धूम धाम के साथ मनाया जाता है। हर साल भाई दूज का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार आज मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के लिए बेहद खास माना जाता है। इस अवसर पर बहनें अपने भाई को तिलक लगाती है और उनके लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। इसके साथ ही भाई अपनी बहनों से आशीर्वाद लेते हैं और उन्हें कुछ खास उपहार भी देते हैं। इसके साथ ही भाई दूज के मौके पर लोग एक दूसरे को शुभकानाएं देते हैं। ऐसे में अगर आप भी भाई दूज की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये शुभ संदेश भेज सकते हैं।

Happy Bhai Dooj wishes in hindi

भैया दूज का पर्व है आया

रौनक, प्रेम और खुशियां लाया

तिलक लगाए भाल पर बहना

भाई-बहन का पर्व है आया

भैया दूज की बधाई और शुभकामना

प्रेम की डोर से बहना बंधती

भाई के घर की रौनक है बनती

भैया दूज पर सजाकर थाली

माथे पर रक्षा का तिलक है बनती

भैया दूज की बधाई और शुभकामनाएं

Bhai Dooj msg for brother

Bhai Dooj msg for brother

रोली चंदन और तिलक से

पर्व मनाने आई है बहना

भैया दूज का पर्व है प्यारा

स्नेह अनुराग का बंधता धागा

भाई दूज के प्यार भरे पर्व की बधाई और शुभकामनाएं

भाई और बहन के प्रेम अपनत्व और अनुराग से भरे परे पर्व की बधाई

इस भैया दूज आपके और आपकी बहन में बढ़े प्यार

सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की हो बरसात

भाई दूज की शुभकामना और बधाई

bhai dooj wishes

bhai dooj wishes

सबकी प्यारी बहना है और सबका प्यारा भाई है

भैया दूज के पर्व की रौनक अलग ही छाई है

तिलक लगाकर बहना के घर में

भैया ने प्रेम की डोर बढ़ाई है

भाई दूज के पावन पर्व की शुभकामना और बधाई

चंदन का टीका नारियल का उपहार,

भाई की उम्मीद, बहना का प्यार,

खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार।

भाई दूज हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Bhai Dooj

Happy Bhai Dooj

प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ

जो दुआ मांगो, उसे तुम पाओ

भाई दूज का त्योहार है, भैया जल्दी आओ

अपनी प्यारी बहन से तिलक लगवाओ।

भाई दूज हार्दिक शुभकामनाएं!

दीप है जगमगाते, झूम रहा संसार

सूरज की किरणें, खुशियों की फुहार

शुभ हो भाई दूज का त्यौहार।

भाई दूज हार्दिक शुभकामनाएं!

bhai dooj

bhai dooj

ईश्वर बहुत प्यारा है मेरा भाई, मेरी मां का दुलारा है भाई

न देना उसे कोई कष्ट, जहां भी हो खुशी से बीते उसका जीवन।

भाई दूज हार्दिक शुभकामनाएं!

बहन-भाई का प्यार है अटूट, नहीं चाहिए महंगे उपहार

रिश्ता अटूट रहे हमेशा, मिले मेरे भाई को खुशियां अपार !

भाई दूज हार्दिक शुभकामनाएं!

bhai dooj

bhai dooj

थाल सजा कर बैठी हूं अंगना, तू आजा अब इंतजार नहीं करना

मत डर अब तू इस दुनिया से, लड़ने खड़ी हैं तेरी बहन सबसे !

भाई दूज हार्दिक शुभकामनाएं!

दुनिया हो तेरी मुट्ठी में, हर तमन्ना हो तेरी पूरी

तेरी परेशानी हम तक रहें, तुझे मिले खुशियां सारी

भाई दूज हार्दिक शुभकामनाएं

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article