लाइफस्टाइल

Happy Baisakhi Shayari in Hindi: तुस्सी हंसदे ओ सानू हंसान वास्ते.., बैसाखी के महापर्व पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 13, 2024, 09:13 AM IST

Happy Baisakhi (Vaisakhi) 2024 Wishes, Shayari: बैसाखी को खुशहाली और समृद्धि का पर्व कहा जाता है। ऐसे में अपनों को इस त्योहार की बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश, शायरी, कोट्स।

Image

HAPPY Baisakhi 2024

Happy Baisakhi (Vaisakhi) 2024 Wishes, Shayari: आज बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार पंजाब में खूब धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन को सिख धर्म के लोग नव वर्ष के रूप में मानते हैं। बैसाखी को खुशहाली और समृद्धि का पर्व कहा जाता है। बैसाखी को सिख धर्म की स्थापना और खेतों में लहराती हुई फसलों के पकने की खुशी के रूप में मनाया जाता है। बैसाखी के मौके पर पंजाब में लोग खूब नाच-गाना करते हैं और तरह तरह के पकवान बनाते हैं। इसके साथ ही बैसाखी के मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। अगर आप भी बैसाखी के मौके पर अपनों को बधाईयां देना चाहते हैं तो यह शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी, मैसेज, विशेज भेज सकते हैं।

Happy baisakhi 2024 wishes images quotes messages

1. नाच ले, गा ले हमारे साथ,

आई है बैसाखी खुशियों के साथ,

मस्ती में झूम और खीर-पूरी खा,

और ना कर तू दुनिया की परवाह।

Happy Baisakhi 2024!

Baisakhi wishes

Baisakhi wishes

2. तुस्सी हंसदे ओ सानू हंसान वास्ते,

तुस्सी रोन्ने ओ सानू रुआण वास्ते,

इक वार रुस के ते विखाओ सोणेयो,

मर जावांगे तुहाणूं मनान वास्ते।

Happy Baisakhi 2024!

3. बैसाखी आई, साथ में ढेर सारी खुशियां लाई,

तो भंगड़ा पाओ, और सब मिलकर खुशियां मनाओ!

हैप्पी बैसाखी!

4. सुबह से शाम तक वाहे गुरु की कृपा,

ऐसे ही गुजरे हर एक दिन,

न कभी हो किसी से गिला-शिकवा,

एक पल न गुजरे खुशियों बिन।

बैसाखी की बहुत बधाई!

Baisakhi Shayari

Baisakhi Shayari

5. सुबह-सुबह उठ के हो जाओ फ्रेश,

पहन लो आज सबसे अच्छा कोई ड्रेस,

दोस्तों के साथ अब चलो घूमने,

बैसाखी की दो शुभकामनाएं जो आए सामने,

बैसाखी की लख लख बधाई !

6. खुशबू तेरी यारी दी साणूं महका जांदी है

तेरी हर इक किती होयी गल साणूं बहका जांदी है

साह तां बहुत देर लगांदे ने आण जाण विच

हर साह तो पहले तेरी याद आ जांदी है

हैप्पी बैसाखी डियर !

7. खालसा मेरो रूप है खास,

खालसे में करूं निवास,

खालसा मेरा मुख है अंगा

खालसे के साजना दिवस

बैसाखी की लख लख बधाई !

Baisakhi quotes

Baisakhi quotes

8. फूलों की महक,

गेहूं की बलियान,

तितलियों की रंगत,

अपनों का प्यार,

सब को दिल से

मुबारक हो बैसाखी का त्यौहार !

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article