April Fool Day 2025 (अप्रैल फूल डे 2025): अप्रैल फूल दिवस, जिसे मूर्ख दिवस के नाम से भी जाना जाता है, हर साल 1 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन हंसी-मजाक और शरारतों का दिन है, जब लोग एक-दूसरे को मूर्ख बनाते हैं और मजेदार चुटकुले सुनाते हैं। एक कहानी के अनुसार, 16वीं शताब्दी में फ्रांस में जूलियन कैलेंडर से ग्रेगोरियन कैलेंडर में बदलाव के बाद यह दिन मनाया जाने लगा। जिन लोगों ने नया कैलेंडर स्वीकार नहीं किया, उन्हें मूर्ख बनाया गया। एक अन्य कहानी के अनुसार, 1381 में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय और बोहेमिया की रानी एनी ने 32 मार्च को सगाई करने की घोषणा की, जिससे लोग मूर्ख बन गए। कुछ लोगों का मानना है कि अप्रैल फूल दिवस वसंत विषुव से जुड़ा हुआ है, जब मौसम में बदलाव होता है और लोग एक-दूसरे के साथ मजाक करते हैं। अप्रैल फूल दिवस का मुख्य उद्देश्य हंसी-मजाक और मनोरंजन है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को बेवकूफ बनाना चाहते हैं और अप्रैल फूल दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये मैसेज शेयर कर सकते हैं।
April Fool Day 2025 Funny messages for Girlfriend
1. लड़कियों से दिल लगाना फिजूल है,
लड़कियों के पीछे जाना फिजूल है,
अगर किसी दिन लड़की ने कह दिया आई लव यू,
तो समझ लेना उस दिन अप्रैल फूल है।
2. मूर्खता के सबसे खास पर्व पर मूर्खों के शहंशाह को तहे दिल से
'अप्रैल फूल डे' की हार्दिक शुभकामनाएं
3. गुलाब का फूल बागों में खिल रहा है,
चमेली का फूल चमन में महक रहा है,
कमल का फूल पानी में तैर रहा है,
और अप्रैल फूल मेरा मैसेज पढ़ रहा है।
Happy April Fool Day
4. अरे, आज तो आपका दिन है, क्योंकि आज अप्रैल फूल डे है।
Happy April Fool Day
5. जब तुम आईने के पास जाते हो,
तो आईना कहता है ब्यूटीफुल-ब्यूटीफुल
जब तुम आईने से दूर जाते हो,
तो आईना कहता है April Fool April Fool
Happy April Fool
6. दिल में दर्द,
दर्द में यादें,
यादों में बिता कल, जो पुकारे तुझे हर पल
वो कमसिन सी कली तू
वो खिलखिलाती फुलझड़ी तू
जब भी ख्वाब में आती है,
मां कसम चुड़ैल भी सुंदर लगने लगती है।
Happy April Fool Day
7. आज मुझे एश्वर्या राय का खत मिला,
लिखा था मुझे हीरो के लिए चुना गया,
यारो मेरी तो लॉटरी निकल पड़ी,
मैंने पहली मुंबई की ट्रेन पकड़ी,
गया मैं फिल्म हाउस,
जहां बैठा था एक माउस,
उसे मैंने अपनी कथा सुनाई,
उसने जोरों से आवाज लगाई,
भाई रे भाई बकरा फंस गया और मुझे बिगेस्ट अप्रैल फूल का खिताब दिया गया।
Happy April Fool Day
8. जब तुम आइने के पास जाते हो,
तो आइना कहता है ब्यूटीफुल ब्यूटीफुल,
जब तुम आइने से दूर जाते तो आइना कहता है April Fool April Fool
Happy April Fool day
9.इस कदर हम आपको चाहते हैं कि दुनिया वाले देख के जल जाते हैं,
यूं तो हम सबको उल्लू बनाते हैं लेकिन आप थोड़े जल्दी बन जाते हैं।
Happy April Fool
