लाइफस्टाइल

Happy Anniversary Wishes For Husband: तुझमें रब दिखता है.. फिल्मी अंदाज में पति को शादी की सालगिरह पर करें विश, देखें हैप्पी एनिवर्सरी मेसेज, शायरी

Happy Anniversary Wishes for Husband (हैप्पी एनिवर्सरी मैसेज, विशेज, लव शायरी): शादी की सालगिरह का दिन हर कपल के लिए बहुत खास होता है, ऐसे में इस स्पेशल दिन पर अगर आप अपने प्यारे पतिदेव को और खास फील करवाना चाहती हैं। तो लव शायरी, हैप्पी एनिवर्सरी मैसेज भेजना बेस्ट है। देखें हैप्पी एनिवर्सरी विशेज, लव शायरी, एनिवर्सरी की शुभकामनाएं इन हिंदी।

Image

Happy anniversary wishes to husband in Hindi

Happy Anniversary Wishes for Husband (हैप्पी एनिवर्सरी मैसेज, विशेज, लव शायरी): ढेर सारा प्यार, मजाक-मस्ती, बेशकीमती दोस्ती तो जिंदगी बांटने वाला साथी.. शादी के प्यारे बंधन के साथ ये चीजें भी हर जोड़े के दरवाजे पर दस्तक देती ही हैं। शादी का बंधन होता ही इतना खास है कि, जिसमें दो जिस्म एक जान बनकर अपनी नई खूबसूरत दुनिया बनाते हैं। ऐसे ही खास बंधन को सेलिब्रेट करने वाला शादी की सालगिरह का दिन भी हर कपल के दिल के बेहद करीब होता है। ऐसे में अगर आप वेडिंग एनिवर्सरी पर अपने प्यारे पतिदेव को कोई प्यारा सा तोहफा देना चाहती हैं, तो उनको ये छोटे छोटे मैसेज भेज दिल जीत सकती हैं। एनिवर्सरी वाले खास दिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए आप भी अपनी मिस्टर परफेक्ट को ये हैप्पी एनिवर्सरी विशेज और लव शायरी भेज सकते हैं। जिन्हें पढ़ जरूर ही हबी का चेहरा एकदम फूल सा खिल उठेगा। देखें हैप्पी एनिवर्सरी हस्बैंड, पति के लिए एनिवर्सरी विशेज, शायरी इन हिंदी।

Happy Anniversary Wishes, Love Shayari in Hindi for Husband

1. मेरा पहला और आखिरी प्यार हो आप,

जिंदगी में रोशनी लाने का राज हो आप।

हर दिन करती हूं आपके साथ ऐसे ही रहने की दुआ,

ताकि हमेशा खुशहाल बना रहे हमारा ये साथ।

हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी लव!

2. तू मेरा हमसफ़र मेरा दिलदार है,

तुम्हारे सिवा किसी से ना प्यार है

जनम-जनम तू मेरा ही बने,

बस खुदा से यही दरकार है!

Happy Wedding Anniversary Life Partner!

3. मेरा दिन भी तू..

मेरी शाम तू..

मेरे रात के सपनों में तू..

मेरी चाहते तेरा नाम लें, ये हाथ तू थाम ले और कभी न छोड़े..

Happy Anniversary Hubby

4. बाखुदा तुम्ही हो

हर जगह तुम्ही हो

हाँ, मैं देखूँ जहां जब

उस जगह तुम्ही हो

Happy Anniversary Baby

5. ओह मेरे प्यारे पतिदेव..

ये दिल हमेशा से आपका था और केवल आपका ही रहेगा !

लव यू डियर जिंदगी !

6. तुम मेरे सूरज हो,

तुम मेरे चांद हो और मेरे सभी सितारे भी तुम हो !

Happy Anniversary Hubby

7. फिजा में बहता नशा आप हो,

प्यार में छलकता जाम आप हो,

सीने में लिए घूमती हैं यादें आपकी,

मेरी जिंदगी का दूसरा नाम आप हो।

I LOVE YOU

8. बहुत से लोग उलझन में रहते हैं, सोचते हैं कि प्यार क्या है।

मुझे जवाब पता है - तुम।

पहली सालगिरह मुबारक हो, मेरे प्यार।

Happy First Wedding Anniversary Hubby

9. एक अंजान राह में राही की तरह मिले तुम,

संग चलते-चलते मेरी मंजिल बन गए तुम !

Love You Mr Perfect !

10. तेरे बिना.. तेरे बिना,

लगता नहीं मेरा जिया..

अब तेरे सिवा चले मेरी सांसे.. न रे ना..

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article