Anniversary Quotes For Wife: हर शादीशुदा व्यक्ति की जिंदगी में शादी की सालगिरह बेहद खास दिन होता है। इस दिन का पति-पत्नी को बेस्रबी से इंतजार रहता है। अपनी वाइफ के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए पार्टनर सरप्राइज प्लान करते हैं। इसके साथ ही पार्टनर को डिनर पर ले जाते हैं और महंगे गिफ्ट्स भी देते हैं। इस दिन को यादगार और खुशनुमा बनाने की हर मुमकिन कोशिश की जाती है। ऐसे में अगर आपकी शादी की सालगिरह नजदीक है और पार्टनर के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो ये शायरी, कोट्स, मैसेज भेज सकते हैं।
1-मेरी हर ख़ुशी हर बात तेरी हैं,
सांसों में छुपी ये सांस तेरी हैं,
दो पल भी नहीं रह सकते तेरे बिन,
धड़कनों की धड़कती हर आवाज तेरी हैं!
Happy Wedding Anniversary Life Partner!
2-जिंदगी की सारी मुश्किलों से लड़ने के लिए
मुझे बस एक चीज चाहिए,
वो तुम्हारी प्यारी-सी मुस्कान!
Happy Anniversary My Life!
3- तू मेरा हमसफ़र मेरा दिलदार है,
तुम्हारे सिवा किसी से ना प्यार है
जनम-जनम तू मेरा ही बने,
बस खुदा से यही दरकार है!
Happy Wedding Anniversary Better Half!
4-क्या मैं तेरी तारीफ करूं अल्फाज नहीं मिलते
हुजूर आप वो गुलाब हैं
जो हर शाख पे नहीं खिलते!
हैप्पी एनिवर्सरी हमसफ़र!
5-हम जब भी तुम्हें देखते है,
तब-तब हमें अपनी पसंदगी पर बहुज नाज होता है!
I Love you
Happy Marriage Anniversary Better Half!
6-तुमसे जीना है
तुम्हारे लिए जीना है
और तुम्हारे साथ जीना है!
हैप्पी एनिवर्सरी माई लाइफ!
7-तेरी धड़कन जिन्दगी का हिस्सा है मेरा
तू जिन्दगी का एक अहम हिस्सा है मेरा,
मेरी मोहब्बत तुझसे सिर्फ़ लफ्जों तक नहीं
तेरी रूह से रूह तक का रिश्ता है मेरा!
8-मुझे उस वक़्त तुम पर बेहद प्यार आता है,
जब मेरे कहने से पहले ही
मेरे दिल की बात समझ जाते हो!
Happy Wedding Anniversary Jaan!
