काय जिद कर रही, काय को मर रही: जानिए क्यों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है यह गाना, ऐसा क्या है खास

हनुमान अंश फिल्म के इस गीत में सप्तऋषि और माता पार्वती के पौराणिक संवाद को बुंदेलखंडी लोकगीत के साज से सजा कर पेश किया गया है।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है। यहा गाना है फिल्म हनुमान अंश का और इसके बोल हैं- जब जिद पे आ गई पार्वती..। यह गीत देशभर में लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गीत को लिखा, गाया और संगीत से सजाया है साधु तिवारी ने।

Jab Zid pe aa gayi parvati

फिल्म 'हनुमान अंश' का गाना 'जब जिद पे आ गई पार्वती' लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यूट्यूब पर इस गाने और इसके ऑडियो ट्रैक्स को अब तक करीब एक करोड़ यानी 10 मिलियन बार देखा जा चुका है। केवल यूट्यूब पह ही यह गाना नहीं सुना जा रहा, इंस्टाग्राम रील्स और फेसबुक पर भी इस पर लाखों वीडियोज बन रहे हैं। इस गीत का ऐसा जादू है कि इस पर बने रील्स और वीडियोज पर भी मिलियन्स में व्यूज मिल रहे हैं।

End of Feed