Hair Smoothening at Home: तेज़ गर्म हवाओं की वजह से जैसी आपकी त्वचा जल कर बेजान हो जाती है, वैसे ही गर्मियों में आपके बालों का हाल भी बेहाल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी बालों को मुलायम करने के लिए महंगे हेयर ट्रिटमेंट करवा चुके हैं, यहां वहां के पार्लर्स के चक्कर काट चुके हैं तो बता दें कि आप घर पर भी शानदार हेयर स्मूदनिंग कर सकते हैं। जिसका असर आपके बालों पर लंबे समय तक रहेगा भी आपके बाल हेल्दी भी रहेंगे। यहां देखें घर पर हेयर स्मूदनिंग के लिए आसान और असरदार घरेलू नुस्खे -
Home remedies for Hair Smoothening
नारियल तेल और नींबू का रस
बालों को नेचुरल शाइन प्रदान करने और मुलायम बनाने के लिए नारियल और नींबू दोनों ही बहुत असरदार माने जाते हैं। आप बालों की स्मूदनिंग के लिए आधा कप नारियल के दूध में नींबू का रस घोल सकते हैं। और शानदार पेस्ट बनाकर हल्के हाथ से स्कैल्प पर लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि पेस्ट लगाने से पहले उसे एक रात के लिए आपको बस फ्रिज में रखना होगा, और अगले दिन 30-45 मिनट के लिए लगाकर धो लेना है। आप बाल धोने के लिए हल्के गर्म पानी के साथ माइल्ड शैम्पू का प्रयोग कर सकते हैं।
अंडा, शहद और ऑलिव ऑइल
बालों के लिए अंडे को बहुत ही ज्यादा बेहतरीन माना जाता है। लेकिन जब अंडे के साथ शहद और ऑलिव ऑइल भी मिला दिया जाए। तब बालों की हालात और भी ज्यादा चुस्त हो जाती है। आपको अंडे, शहद वाला शानदार हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले अंडे का सफेद भाग बाउल में डाल लेना होगा और फिर उसमें एक चम्मच ऑलिव ऑइल, शहद मिलाकर अच्छे से फैंट लेना है। ताकि घोल स्मूद बन जाए, और बस फिर आपको हाथ या ब्रश के इस पेस्ट को करीब 30-40 मिनट के लिए बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छे से लगा लेना है। इस घोल को माइल्ड शैम्पू से साफ करेंगे, तो और अच्छा असर देखने को मिलेगा।
केले का हेयर मास्क
बालों में केला लगाने से भी बाल बहुत ही मुलायम बन जाते हैं, आप केले का शानदार और गाढ़ा पेस्ट बनाकर हेयर्स में अप्लाई कर सकते हैं। केले का मास्क बनाने के लिए आपको एक केले में तीन से चार चम्मच ऑलिव ऑइल डालना होगा। और फिर एक घंटे के लिए बालों में लगाकर छोड़ देना होगा, और बस माइल्ड शैम्पू से बाल धोकर देखें कि आपके बाल कितने मुलायम और खिले-खिले लगते हैं।
इन तीनों हेयर मास्क के अलावा आप बालों को स्मूद बनाने के लिए चावल, एलोवेरा, कॉर्नस्टार्च, स्ट्रॉबेरी, कैस्टर ऑइल, विनेगर, दही आदि का भी प्रयोग कर सकते हैं।
