Hair Care: किचन का ये मीठा मसाला देगा खूबसूरत बाल, लंबे लहराते केशों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 10:57 AM IST

Hair Care Tips in Hindi: बालों का झड़ना एक बहुत बड़ी समस्या के रूप में हमारे सामने आ रहा है। लेकिन इस समस्या से रसोई का एक आम मसाला आपको छुटकारा दे सकता है। जानें कैसे करें इस अच्छी महक वाले मसाले का बालों को मजबूत बनाने में इस्तेमाल।

Hair Care Tips in Hindi: बालों को मजबूत, घना और काला बनाने के लिए रसोई में रखी चीजें भी काम आ सकती हैं। ऐसा ही एक मसाला है सौंफ जिसकी महक सभी को लुभाती है और ये बालों को भी मजबूत कर सकता है। सौंफ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो बालों की तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। अक्सर सौंफ का इस्तेमाल हम माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। हमारी रसोई में सौंफ एक मसाले के रूप में प्रयोग की जाती है। सौंफ ना केवल हमारे खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि इसका प्रयोग हमारे बालों के लिए भी बेहद कारगर माना जाता है। बालों का झड़ना हो, असमय सफेद होना या स्कैल्प इंफेक्शन जैसी समस्या हो। सौंफ से इन सभी तरह की समस्याओं का इलाज किया जा सकता है। जी हां बालों के लिए बहुत ही लाभकारी पदार्थ के रूप में काम करती है सौंफ, जिससे कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

hair care tips in hindi

Hair Care Tips: किचन के इस मसाले से रखें बालों का ध्यान

बालों के लिए सौंफ का तेल कैसे बनाएं

End of Feed