लाइफस्टाइल

Cannes 2023 में Mrunal Thakur का फ्यूजन लुक हुआ हिट, घूंघट ओढ़ सारा-ऐश्वर्या से चुराई लाइमलाइट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 11:15 AM IST

Mrunal Thakur third look from Cannes 2023: कान्स के तीसरे लुक के लिए खूबसूरत एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर फ्यूजन आउटफिट में नजर आईं। सिर पर दुपट्टा और चेहरे पर नजाकत लिए मृणाल ठाकुर ने जैसे ही एंट्री मारी, मीडिया के सभी कैमरे उन्हें कैद करने में जुट गए। मृणाल ठाकुर ने अपने इस लुक से ऐश्वर्या राय जैसी अदाकारा को भी मात दे डाली।

Image

Mrunal Thakur Look from Cannes 2023

Mrunal Thakur third look from Cannes 2023: कान्स 2023 में बॉलीवुड की हसीनाएं ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। बी टाउन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने भी अपने कान्स लुक से हर किसी को हैरान कर दिया। ऐश्वर्या के अलावा उर्वशी रौतेला ने भी अपना जलवा दिखाया लेकिन जब बारी मृणाल ठाकुर की आई तो फैंस दंग रह गए। कान्स के तीसरे लुक के लिए खूबसूरत एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर फ्यूजन आउटफिट में नजर आईं। सिर पर दुपट्टा और चेहरे पर नजाकत लिए मृणाल ठाकुर ने जैसे ही एंट्री मारी, मीडिया के सभी कैमरे उन्हें कैद करने में जुट गए। मृणाल ठाकुर ने अपने इस लुक से ऐश्वर्या राय जैसी अदाकारा को भी मात दे डाली।

किसने तैयार किया मृणाल का आउटफिट

मृणाल ठाकुर ने कान्स के तीसरे लुक के लिए अनामिका खन्ना के द्वारा डिजाइन की गई ऑफ व्हाइट शेड की हुड ड्रेस कैरी की। मृणाल ठाकुर ने फ्यूजन लुक में किलर पोज देते हुए खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस आउटफिट को पहनकर उन्होंने न्यूड मेकअप मैचिंग ईयररिंग्स और स्टाइलिश हील्स के साथ अपना लुक पूरा किया। मृणाल ठाकुर इस लुक में आसमान से उतरी किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।

प्रिंसेस नूरजहां लग रहीं मृणाल!

मृणाल ठाकुर की इन तस्वीरों पर फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें स्टनिंग कह रहा है तो कोई प्रिंसेस नूरजहां बता रहा है। मृणाल ठाकुर ने फिल्म सीता रामम में प्रिंसेज नूरजहां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अंदाज, लुक और अदाकारी को काफी पसंद किया गया था। मृणाल ठाकुर की इन तस्वीरों पर आए कमेंट से साफ जाहिर है कि उनके फैंस को ये लुक कितना पसंद आया है। इससे पहले एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने ब्लैक कलर की बोल्ड आउटफिट में अपना कान्स डेब्यू किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article