How to get rid of sweat stains: गर्मियों में बच्चे-बूढ़े सभी सफेद और लाइट कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि इससे बॉडी को थोड़ी राहत महसूस होती है। लेकिन इन कपड़ों को वॉश करना उतना ही मुश्किल होता है। दरअसल, गर्मियों में शरीर से पसीने खूब आते हैं जो कपड़े पर दाग बना देते हैं। किसी भी कपड़े पर से पसीने के दाग हटाना आसान नहीं होता है। बता दें, पसीने के दाग वाली एरिया में ब्रश रगड़ने पर कपड़े फटने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में थोड़ा सोच, समझ और संभल कर कपड़े वॉश करने की जरूरत है। तो चलिए सफेद कपड़ों पर लगे पसीने के दाग को आसानी से हटाने की ट्रिक्स को जान लेते हैं।
पसीने के दाग कैसे हटाएं, How to Remove Sweat Stains
नींबू यूं चुटकियों में हटाएगा जिद्दी दाग
गर्मियों में पसीने के दाग को आसानी से किफायती कीमत में साफ करने के लिए बेस्ट है - नींबू का रस। इसके लिए आप पानी में नींबू रस मिलाएं और दाग वाली जगह पर लगा दें। थोड़ी देर में इसे धो लें, और बस आप देखेंगे की सारे दाग कुछ ही मिनटों में गायब हो गए।
बेकिंग सोडा भी है कारगर
सफेद कपड़ों से दाग धब्बे को हटाने के लिए बेकिंग सोडा भी एक बहुत ही कारगर नुस्खा माना जाता है। इसके लिए पानी में बेकिंग सोडा मिलाएं और कपड़ों पर दाग वाले जगह पर अच्छे से लगा दें। थोड़ी देर रब करने के बाद रिजल्ट आपके सामने होगा। सारे जिद्दी दाग धब्बे बड़ी ही आसानी से मिट जाएंगे।
सफेद सिरके की लें मदद
पसीने के दाग को झटपट रिमूव करने के लिए आप सफेद सिरके की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले पानी को हल्का गर्म करना है और उसमें एक ढक्कन सफेद सिरका डालना है। इसके बाद इस पानी में कुछ देर के लिए कपड़े को डूबो देने से सारे दाग अपने आप निकल जाएंगे।
लिक्विड डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल
अगर कपड़े पर लगे दाग बिलकुल ताजे हैं तो तुरंत इसे गुनगुने पानी में भिगो दें। इसके बाद कपड़े को पानी से निकालें और इसमें लिक्विड डिटर्जेंट लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, दाग वाले एरिया में ब्रश की मदद से रगड़कर कपड़े को पानी से धो लें।
सोडा वाला पानी आएगा काम
सफेद कपड़ों को सोडा वाला पानी में 10 मिनट तक भींगो कर छोड़ दें। ऐसा करने से कपड़े में लगे जिद्दी दाग धब्बे तो जाएंगे ही साथ में इसकी महक भी चली जाएगी। कपड़ों में से खुशबूदार महक आएगी।
वैसे तो गर्मियों में ज्यादा पसीना आना और पसीने के दाग पड़ना आम है, लेकिन झटपट इनसे छुटाकारा पाने के लिए आप इन तरीको की मदद ले सकते हैं।
