लाइफस्टाइल

Gurunanak Dev Ji Quotes: जीने का सही तरीका सिखाते हैं गुरुनानक देव जी के ये कोट्स, Gurunanak Jayanti 2025 पर पढ़ें गुरुनानक देव के 10 अनमोल विचार

Gurunanak Dev Dev Ji Quotes in Hindi, Gurunanak Dev ji Ke Anmol Vichar: आज गुरुनानक जयंती है। सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव जी हमेशा कहते थे कि हर इंसान को हमेशा अच्छे और विनम्र सेवाभाव से अपना जीवन गुजारना चाहिए, क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, अत: मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए। आज गुरुनानक जयंती 2025 के खास मौके पर पढ़ें गुरुनानक देव जी के अनमोल विचार।

Image

गुरुनानक जयंती पर पढ़ें गुरुनानक देव जी के अनमोल वचन

Gurunanak Jayanti Quotes in Hindi (गुरुनानक जी के अनमोल विचार): आज गुरुनानक जयंती है। 1469 में आज के ही दिन सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव जी का जन्म ननकाना साहिब में हुआ था। यह पवित्र स्थल अब पाकिस्तान में है। गुरुनानक जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है। आज दुनिया भर के सिख भक्त अखंड पाठ, कीर्तन, लंगर और शोभायात्राओं से उनका जन्मोत्सव मनाते हैं। गुरुद्वारों में सुबह से ही भजन गूंजते हैं और रात को दिवाली जैसी रोशनी सजती है। गुरुनानक देव जी का जीवन प्रेरणा की मिसाल था। उन्होंने 14 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया और लोगों को एक ओंकार का पाठ पढ़ाया। गुरुनानक जयंती 2025 के इस खास मौके पर आइए पढ़ते हैं गुरुनानक जी के 10 अनमोल विचार:

Guru Nanak Dev ji Quotes In Hindi | Gurunanak Quotes on Humanity

1. गुरु नानक देव जी कहते थे कि हमें हमेशा लोभ का त्याग करना चाहिए और मेहनत से अपना धन कमाकर जीवन जीना चाहिए।

2. गुरु नानक देव स्त्री और पुरुष में कोई फर्क नहीं समझते थे, वे कहते थे कभी भी महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए।

3. धन को कभी भी अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए, उसका स्थान हमेशा जेब में ही होना चाहिए। तभी आप लालच और अहंकार से दूर रह पाएंगे।

4. हर इंसान को हमेशा अच्छे और विनम्र सेवाभाव से अपना जीवन गुजारना चाहिए, क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, अत: मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए।

5. गुरु नानक देव जी के अनुसार भगवान एक है और वह हर जगह पर मौजूद है।

6. हर मनुष्य को सबसे पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए।

7. गुरु नानक देव जी ने ‘इक ओंकार का नारा’ दिया था। वे कहते थे कि सबका पिता एक है इसलिए सभी लोगों को एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए।

8. हमेशा तनाव मुक्त रहकर हमें अपने कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए।

9. हमें जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिेए।

10. सभी मनुष्यों को एक-दूसरे को प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। जब मन में पाप से अपवित्र हो जाए तब ईश्वर का नाम लेने रहने से वह निर्मल हो जाता है।

आज गुरुनानक जयंती के मौके पर आइए हम प्रण लें कि गुरुनानक देव जी के इन विचारों को अपने जीवन में पूरी ईमानदारी से उतार मानवता के लिए काम करेंगे। आप सभी को गुरुनानक जयंती 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article