Rangoli designs for Guru Nanak Jayanti: बाबा जी के नाम की रंगोली से सजाएं घर का आंगन, देखें गुरु नानक जयंती स्पेशल रंगोली डिजाइन, Guru Nanak Dev Prakash Parv Rangoli Designs

Rangoli designs for Guru Nanak Jayanti 2024 (गुरु नानक जयंती रंगोली डिजाइन): देशभर में गुरुनानक जयंती मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख धर्म के लोग अपने पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जन्म जयंती मनाते हैं। इस साल गुरु नानक जयंती का त्योहार, शुक्रवार 15 नवंबर को है। गुरुनानक देव के इस प्रकाशपर्व पर आप अपने घर को खूबसूरत रंगोली से सजा सकते हैं और त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं।

Rangoli designs for Guru Nanak Jayanti (गुरु नानक जयंती रंगोली): हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जन्म जयंती का त्योहार मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी सिख धर्म के पहले गुरु हैं। इस गुरु नानक जयंती शुक्रवार, 15 नवंबर को बड़ी धूम धाम से मनाया जाएगा। यह गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती होगी। इस दिन सिख धर्म के लोग लोग गुरुद्वारे जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं। इतना ही नहीं, गुरुद्वारों में होने वाले भजन, कीर्तन और लंगर में भी शामिल होते हैं। गुरु नानक जयंती पर घर को सजाने की भी परंपरा है। रंगोली को तो त्योहारों में बनाना काफी शुभ माना जाता है। यहां हम आपके लिए गुरु नानक जयंती स्पेशल रंगोली के डिजाइन लेकर आए हैं, जिसे आप अपने घर के आंगन में, गुरुद्वारे में बना सकते हैं। यहां देखें ईजी, सिंपल, खूबसूरत रंगोली के डिजाइन्स फॉर गुरु नानक जयंती।

Happy Guru Nanak Jayanti 2024 Rangoli Designs Images

Guru Nanak Jayanti 2024 Rangoli Designs / Guru Nanak Dev Ji Prakash Parv Rangoli Designs / Simple Rangoli Design Photo -

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर आप अपने घर और गुरुद्वारे के आंगन में ऐसी खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। ऐसी गोल और रंग बिरंगी रंगोली घर के आंगन की शोभा बढ़ा देती है। वहीं, उसके आसपास दीया रखकर आप इसे और भी सुंदर दिखा सकते हैं।

End of Feed