लाइफस्टाइल

Gupt Navratri 2024 Wishes: गुप्त नवरात्रि का पर्व आज से शुरू, करीबियों को इन मैसेज, कोट्स के जरिए दें बधाई

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 6, 2024, 10:00 AM IST

Gupt Navratri 2024 Wishes: नवरात्रि को हिंदुओं का प्रमुख त्योहार माना जाता है। माता रानी के भक्तों के बीच इसका बहुत खास महत्व है क्योंकि वे मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। आषाढ़ माह में मनाई जाने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं देवा चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Image

Gupt Navratri 2024 Wishes

Gupt Navratri 2024 Wishes: गुप्त नवरात्रि का त्योहार 6 जुलाई यानी आज से शुरू हो रहा है। इस त्योहार को देशभर में धूम धाम के साथ मनाया जाता है। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपो की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को भोग लगाने का भी बेहद खास महत्व माना जाता है। इस खास मौके पर लोग पूजा पाठ तो करते ही है साथ ही अपनों को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये संदेश भेज सकते हैं।

Gupt Navratri 2024 Wishes in Hindi

1. नमो नमो दुर्गे सुख करनी

नमो नमो अम्बे दुःख हरनी

गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !

Gupt Navratri 2024

Gupt Navratri 2024

2. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते

जय माता दी।

गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !

3. नव दीप जले, नव फूल खिले,

नित नयी बहार मिले,

गुप्त नवरात्रि के इस अवसर पर

माता रानी का आशीर्वाद मिले !

Happy Gupt Navratri !

4. जिसका इंतजार वो घड़ी आ गई,

होकर सिंह पर सवार माता आ गई,

होगी अब मन की हर मुराद पूरी,

हरने सारे दुख, माता हमारे घर आ गई !

Happy Gupt Navratri !

Gupt Navratri 2024 wishes in hindi

Gupt Navratri 2024 wishes in hindi

5. दिव्य है आंखों का नूर

करती है संकटों को दूर

मां की छवि है निराली

गुप्त नवरात्रि में आई है खुशहाली !

गुप्त नवरात्र की शुभकामनाएं !

6. लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार

नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार

गुप्त नवरात्र की बधाई आपको !

7. पग-पग में फूल खिलें

ख़ुशी आप सबको इतनी मिले

कभी ना हो दुखों का सामना

Happy Gupt Navratri !

Happy Gupt Navratri

Happy Gupt Navratri

8. जगत पालनहार है मां

मुक्ति का धाम है मां

हमारी भक्ति का आधार है मां

सबकी रक्षा की अवतार है मां

गुप्त नवरात्र 2024 की शुभकामनाएं !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article