लाइफस्टाइल

Gulzar Shayari on Love in Hindi: कभी बेपनाह बरस पड़ी.. यहां पढ़ें गुलज़ार के 10 बेहतरीन शेर

Gulzar Shayari on Love in Hindi (गुलज़ार की शायरी): शेरों-शायरी के शौकीन हैं और अपने दिन की शुरुआत की शानदार से शेर के साथ करना चाहते हैं, तो शायरी से सरताज गुलज़ार साहब के शेर पढ़ने से बेहतर क्या हो सकता है। यहां देखें हिंदी में गुलज़ार के 10 बेहतरीन शेर।

Image

Gulzar ki top 10 shayari in Hindi

Gulzar Shayari on Love in Hindi (गुलज़ार की शायरी): अगर आपको भी जिंदगी तो प्यार मोहब्बत से जुड़ी शेरों शायरी पढ़ने में खासा दिलचस्पी है, तो इस सुहानी सुबह में गुलज़ार साहब की शायरियां पढ़ना किसी जादू से कम नहीं है। शायरी के शौकीन हैं, तो जरूर ही गुलज़ार की शायरियां आपका दिल छू जाएंगी। गुलज़ार की शायरियों में जिंदगी की गहराइयां छिपी हुई हैं, तो अगर आपको भी इस तरह के शेर पसंद हैं, तो हिंदी में यहां पढ़ें गुलज़ार के 10 बेहतरीन शेर.. जिन्हें पढ़कर बेशक ही आपका चेहरा खिल ही जाएगा।

Gulzar Shayari on Love

1. प्रेम का सबसे सुंदर रूप इंतजार होता है,

जितना गहरा इंतजार उतना गहरा प्रेम ।

2. तुझसे बिछड़ कर भी

तुम्हे अक्सर सताऊंगा

देखना जब कभी तुम सजोगी ना

तुम्हे आईने पे मैं नजर आऊंगा।

3. छोटी छोटी सी बातों पर रो पड़ते है

क्योंकि दिमाग से नही

हम दिल से लोगों के लिए सोचते है।

Gulzar Shayari in Hindi

4. एक सुकून की तलाश में जाने कितनी बेचैनियां पाल लीं,

और लोग कहते हैं कि हम बड़े हो गए हमने ज़िंदगी संभाल ली।

5. तकलीफ़ ख़ुद की कम हो गयी,

जब अपनों से उम्मीदें कम हो गईं।

6. उम्र ज़ाया कर दी लोगों ने,

औरों में नुक्स निकालते-निकालते इतना खुद को तराशा होता, तो फरिश्ते बन जाते।

Hindi Shayari on Zindagi

7. आइना देख कर तसल्ली हुई

हम को इस घर में जानता है कोई

8. यूँ भी इक बार तो होता कि समुंदर बहता

कोई एहसास तो दरिया की अना का होता

Sad Shayari in Hindi

9. हद से ज्यादा किसी को प्यार करके देखो

वो आपकी कद्र कम न कर दे तो कहना ।

10. तू रूठा रूठा सा लगता है

कोई तरकीब बता मनाने की

मैं जिंदगी गिरवी रख दूंगा तू

कीमत बता मुस्कुराने की।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article