लाइफस्टाइल

जिंदगी बदल देंगे उस शायर के मशहूर शेर जो कभी था कार मैकेनिक, नाम बदलकर लिखता है शायरी

Gulzar Shayari on life (गुलजार शायरी जिंदगी), Gulzar Shayari on love: गुलजार का मतलब होता है गुलाब या फूलों का बगीचा। गुलजार की शायरी में भी उनके नाम की ही तरह एक ऐसी जादुई खुशबू होती है जो सुनने या पढ़ने वालों को अपने आगोश में ले लेती है। उम्मीद करते हैं कि गुलजार के लिखे ये शेर आपको जरूर पसंद आएंगे।

Image

गुलजार शायरी जिंदगी (Photo: iStock)

Gulzar Shayari 2 lines (गुलजार शायरी हिंदी): 18 अगस्त 1934 को पंजाब प्रांत के झेलम जिले में माखन सिंह कालरा और सुजान कौर के घर एक बेटे का जन्म हुआ। नाम पड़ा सम्पूरण सिंह कालरा। विभाजन के बाद कालरा परिवार हिंदुस्तान चला आया। पैसे कमाने के लिए सम्पूरण मुंबई पहुंचे। मुंबई में एक गराज में मैकेनिक का काम करने लगे। काम के साथ सम्पूरण शायरियां और कविताएं भी लिखते। दरअसल शौक और मिजाज से सम्पूरण सिंह कालरा शायर ही थे। किस्मत ने करवट ली तो फिल्मों में काम करने का मौका मिला। सम्पूरण फिल्मों में गीत लिखने लगे। उन्हीं सम्पूरण सिंह कालरा को लोग आज गुलजार के नाम से जानते हैं। गुलजार ने अपना नाम खुद बदला था। आइए पढ़ते हैं गुलजार के लिए चंद मशहूर शेर:

Gulzar Shayari in Hindi | Heart Touching Gulzar Shayari

1. हम ने अक्सर तुम्हारी राहों में

रुक कर अपना ही इंतिज़ार किया

2. कोई ख़ामोश ज़ख़्म लगती है

ज़िंदगी एक नज़्म लगती है

3. हाथ छूटें भी तो रिश्ते नहीं छोड़ा करते

वक़्त की शाख़ से लम्हे नहीं तोड़ा करते

4. कल का हर वाक़िआ तुम्हारा था

आज की दास्ताँ हमारी है

Gulzar Shayari Hindi 2 lines

5. अपने साए से चौंक जाते हैं

उम्र गुज़री है इस क़दर तन्हा

6. मैं चुप कराता हूँ हर शब उमडती बारिश को

मगर ये रोज़ गई बात छेड़ देती है

7. तुम्हारे ख़्वाब से हर शब लिपट के सोते हैं

सज़ाएँ भेज दो हम ने ख़ताएँ भेजी हैं

8. ख़ुशबू जैसे लोग मिले अफ़्साने में

एक पुराना ख़त खोला अनजाने में

Gulzar Shayari Zindagi

गुलजार की शायरी

9. दिल पर दस्तक देने कौन आ निकला है

किस की आहट सुनता हूँ वीराने में

10. एक ही ख़्वाब ने सारी रात जगाया है

मैं ने हर करवट सोने की कोशिश की

Gulzar Shayari on Love, life, Dosti

11. दिन कुछ ऐसे गुज़ारता है कोई

जैसे एहसाँ उतारता है कोई

12. सहमा सहमा डरा सा रहता है

जाने क्यूँ जी भरा सा रहता है

13. उसी का ईमाँ बदल गया है

कभी जो मेरा ख़ुदा रहा था

14. अपने माज़ी की जुस्तुजू में बहार

पीले पत्ते तलाश करती है

15. वो एक दिन एक अजनबी को

मिरी कहानी सुना रहा था

16. राख को भी कुरेद कर देखो

अभी जलता हो कोई पल शायद

गुलजार का मतलब होता है गुलाब का या फूलों का बगीचा। गुलजार की शायरी में भी उनके नाम के अनुसार एक ऐसी खुशबू होती है जो सुनने या पढ़ने वालों को अपने आगोश में ले लेती है। उम्मीद करते हैं कि गुलजार के लिखे ये शेर आपको जरूर पसंद आए होंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article