Gudi Padwa Wishes, Quotes, Shubhkamnyein: गुड़ी ऊंची करो, नए सपने सजाओ.. शायराना अंदाज में अपनों को भेजे गुड़ी पाडवा की बधाई, देखें हैप्पी गुडी पाडवा कोट्स, इमेज

Gudi Padwa Wishes, Quotes, Shubhkamnyein (गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं, गुढीपाडवा 2025 शुभेच्छा मराठी): गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष का पर्व है। इस पावन अवसर को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई भेज सकते हैं।

Gudi Padwa Wishes, Quotes, Shubhkamnyein (गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं, गुढीपाडवा 2025 शुभेच्छा मराठी): गुड़ी पड़वा पर्व को मुख्य रूप से महाराष्ट्र में बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इसके अलावा कई राज्यों में व्रत और त्योहार मनाने की परंपरा है। नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की इसी दिन से शुरुआत होती है जिसे नए अवसरों के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में इस पर्व को सेलिब्रेट किया जाता है।

Gudi Padwa Wishes

इस खास मौके पर लोग अपने घरों के बाहर गुड़ी को लगाते हैं जो एक बांस के डंडे पर लगी होती है। गुड़ी को समृद्धि के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा लोग घरों की सफाई करके उसे फूलों से सजाते हैं नए कपड़े पहनते हैं और पारंपरिक भोजन जैसे पकोड़ी, पैठा और शंकरपाळी बनाते हैं। हर बार हिंदू नववर्ष नई उम्मीदें और खुशियों की सौगात लेकर आता है। शुभता, समृद्धि और विजय का यह पर्व नई उम्मीदों और नई खुशियों का प्रतीक है जिसे परिवार और दोस्तों के साथ खुशी और प्रेम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में इसे और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं।

End of Feed