Rangoli Designs For Gudi Padwa 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष के साथ मराठी नववर्ष की भी शुरुआत हो जाती है। मराठी नववर्ष को गुड़ी पड़वा के नाम से जाना जाता है। इस साल गुड़ी पड़वा का त्योहार 30 मार्च को मनाया जा रहा है। ये त्योहार मराठी लोगों के लिए बेहद खास है। इस त्योहार को विजय का प्रतीक माना जाता है, तभी इस दिन महाराष्ट्र के लोग बांस की लकड़ी को लेकर उसके ऊपर चांदी, तांबे या पीतल के कलश का उल्टा रखते हैं और इसमें केसरिया रंग का पताका लगाकर उसे नीम की पत्तियां , आम की पत्तियां और फूलों से सजाकर घर के सबसे ऊंचे स्थान पर लगाते हैं। इस खास दिन पर घर के आंगन में रंगोली बनाने की भी परंपरा रही है। अगर आप भी गुड़ी पड़वा के दिन रंगोली बनाना चाहते हैं तो आप यहां से रंगोली के डिजाइन्स देख सकते हैं। देखें गुड़ी पड़वा स्पेशल रंगोली डिजाइंस, गुड़ी पड़वा की रंगोली और सिंपल रंगोली फॉर गुड़ी पड़वा।
Gudi Padwa Ki Rangoli Design

Navin Varsh Hardik Subheksha Rangoli Design
नवीन वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा.. गुड़ी पड़वा के दिन अगर आपको सबसे अलग और आकर्षक डिजाइन चाहिए तो आपको रंगोली के इस डिजाइन को ट्राई करना चाहिए। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको फूल, पत्ती और पर्दे बनाने हैं और साथ ही आप सुंदर सी गुड़ी बनाकर भी इसे सजा सकती हैं।

Matka Rangoli Designs Image
गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर मटके वाली रंगोली बननी ही चाहिए। इस खास दिन पर हर घर में मटके और साड़ी के साथ गुड़ी बनाई जाती है तो ऐसे मेंं इसे रंगोली में उतारकर आप अपने घर के आंगन की शोभा बढ़ा सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो इस रंगोली डिजाइन को मराठी टच देने के लिए इसमें नथ भी जोड़ सकते हैं।

Gudi Padwa Rangoli Design
मयुर डिजाइन वाली रंगोली भला किसे पसंद नहीं आती है। गुड़ी पड़वा के दिन आप इस रंगोली से अपना घर, आंगन और मंदिर सजा सकते हैं। ये आपके घर में पॉजिटिव वाइब भी लेकर आएगी।

shubh gudi padwa design photo
शुभ गुड़ी पड़वा.. इस रंगोली के डिजाइन को आप अपने घर के आंगन में आसानी से बना सकते हैं। आपको बस एक प्यारी सी गुड़ी बनानी है और साथ में एक फ्लोरल रंगोली बनाना है और फिर बीच में शुभ गुड़ी पड़वा लिख देना है।

diya rangoli design for gudi padwa
गुड़ी पड़वा पर दीये वाली रंगोली जरूर बनती है। नव वर्ष की शुरुआत अगर ऐसी सुंदर रंगोली से हो तो कहते हैं कि पूरा साल बेहतरीन गुजरता है। ये डिजाइन बनाने में भी आसान हैं और जल्दी बन जाते हैं।
