घर पर मशरूम उगाने का आसान तरीका, अर्बन गार्डनिंग ने बताया कैसे 30 दिन में मिल सकती है पहली फसल

How to grow mushroom ta home: घर के छोटे से कोने में ऑयस्टर मशरूम उगाया जा सकता है। जानें भूसे और मशरूम स्पॉन से ग्रो बैग बनाने का आसान तरीका। साथ ही जानें कि इनमें क्या सावधानियां बरतना जरूरी है।

How to grow mushroom ta home: बालकनी में धनिया, पुदीना और टमाटर उगाना अब आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी घर पर मशरूम उगाने के बारे में सोचा है? पहली नजर में यह काम थोड़ा मुश्किल लग सकता है। मशरूम मिट्टी में नहीं उगता। इसे ज्यादा धूप भी नहीं चाहिए। इसके बावजूद सही तरीका अपनाया जाए तो घर का छोटा-सा खाली कोना आपका मिनी मशरूम फार्म बन सकता है।

mushroom grow

घर पर कैसे उगाएं मशरूम, अर्बन गार्डनिंग से सीखें स्टेप बाय स्टेप तरीका

यूट्यूब चैनल Urban Gardening, जिसे मोहित कुमार सिंह राजपूत चलाते हैं, के वायरल वीडियो में घर पर मशरूम उगाने की प्रक्रिया दिखाई गई है। वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसका नतीजा है। करीब 30 दिनों की देखभाल के बाद उगे ताजे मशरूम देखकर यह प्रयोग आजमाने लायक लगता है। हालांकि फसल तैयार होने में लगने वाला समय मौसम, मशरूम की किस्म और घर के वातावरण के अनुसार बदल सकता है।

End of Feed