लाइफस्टाइल

Good Night Lori For Girlfriend: गोद में सिर रखकर गर्लफ्रेंड को सुनाएं ये लोरी, पल झपकते ही प्यार से सो जाएंगी

Good Night Lori For Girlfriend : गर्लफ्रेंड को बहुत ही प्यारे अंदाज से गुड नाइट बोलना है या फिर गोद में सुलाना है, तो रोमांटिक गु़ड नाइट स्लीप के लिए गर्लफ्रेंड को ये लोरी सुनाना काफी प्यारा हो सकता है। यां फिर आप ये रोमांटिक क्यूट गुड नाइट विशेज, शायरी, मैसेज भी भेज सकते हैं।

Image

Good Night Wishes for Girlfriend

Good Night Lori For Girlfriend Lyrics: आपकी प्यारी सी गर्लफ्रेंड को भी बेशक ही पैम्पर होना बहुत पसंद होगा। लड़कियों को वाकई बहुत अच्छा लगता है कि जब उनके बॉयफ्रेंड उनके लिए छोटी छोटी प्यारी चीजें करते हैं। जिसमें गुड मॉर्निंग से लेकर गुड नाइट वाले प्यारे मैसेज तो बहुत ही परफेक्ट होते हैं। ऐसे में ही अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को रात को गुड नाइट मैसेज करके सोते हैं या उनके साथ सोते हैं। तो आज उन्हें स्पेशल फील करवाने के लिए ये वाली रोमांटिक विशेज, शायरी, कोट्स भेज सकते हैं। यां फिर गर्लफ्रेंड को गोद या बाहों में सुलाकर ये वाली लोरी या गाना सुनाकर खुश कर सकते हैं।

Good Night Lori

आ चल के तुझे, मैं ले के चलूँ

इक ऐसे गगन के तले

जहाँ ग़म भी न हो, आँसू भी न हो

बस प्यार ही प्यार पले

सूरज की पहली किरण से

आशा का सवेरा जागे

चंदा की किरण से धुल कर

घनघोर अंधेरा भागे

कभी धूप खिले, कभी छाँव मिले

लम्बी सी डगर न खले

जहाँ ग़म भी नो हो..

जहाँ दूर नज़र दौड़ाएँ

आज़ाद गगन लहराए

जहाँ रंग-बिरंगे पंछी

आशा का संदेसा लाएँ

सपनों में पली

हँसती हो कली

जहाँ शाम सुहानी ढले

जहाँ ग़म भी न हो..

सपनों के ऐसे जहां में

जहाँ प्यार ही प्यार खिला हो

हम जा के वहाँ खो जाएँ

शिकवा न कोई गिला हो

कहीं बैर न हो, कोई गैर न हो

सब मिलके यूँ चलते चलें

जहाँ गम भी न हो..

Good Night Wishes, Shayari, Quotes for Girlfriend in Hindi

1. रात क्या हुई रोशनी को भूल गये,

चांद क्या निकला सूरज को भूल गये,

माना कुछ देर हमने आपको MSG नही किया,

तो क्या आप हमे GOOD Night कहना भूल गये।

2. यादों को तेरी हम प्यार करते है,

सात जनम भी तुम पर निसार करते है

फ़ुर्सत मिले तो कुछ लिख भेजना प्रिय

तुम्हारे गुड नाईट MSG का इंतेज़ार करते हैं।

3. सितारों से भरी इस रात में,

जन्नत से भी खूबसूरत ख्वाब आपको आये,

इतनी हसीन हो आने वाली सुबह कि

मांगने से पहले ही आपकी हर मुराद

पूरी हो जाये।

गुड नाईट Baby

4. इस कदर हम आपकी मोहब्बत में खो गए,

एक नजर देखा और बस आपके ही हो गए,

आंखें खुलीं तो पता चला देखा एक सपना था,

आंख बंद की और उसी सपने में खो गए।

5. आज आपकी रात की अच्छी शुरुआत हो,

रात भर खूबसूरत सपनो की बरसात हो,

जिन्हें आपकी निगाहे हर वक्त ढूंढती रहती हैं,

खुदा करे आपसे उनकी सपनो में मुलाकात हो

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article