Happy Thursday Good Morning Motivational Quotes, Wishes, Messages In Hindi: गुड मॉर्निंग दोस्तों। आज का दिन खास है, क्योंकि आज गुरुवार है। इसे कई लोग वीरवार भी कहते हैं। इस दिन के साथ ही लोगों के मन में ये उम्मीद आ जाती है कि अब वीकेंड नजदीक है। धार्मिक रूप से देखें तो ये दिन भगवान विष्णु, मां सरस्वती और साईं भगवान को समर्पित है। वैसे तो हर दिन की शुरुआत नेक विचारों के साथ ही करनी चाहिए लेकिन गुरुवार के दिन की बात ही अलग है। इस दिन को आप सकारात्मक विचारों के साथ और भी खास बना सकते हैं। यहां से आप गुरुवार स्पेशल गुड मॉर्निंग मोटिवेशनल कोट्स, मैसेज देख सकते हैं। इन्हें आप अपने दोस्त और परिजनों संग शेयर भी कर सकते हैं और साथ ही स्टेटस पर भी लगा सकते हैं।
Good Morning Wishes In Hindi-
1) जब तक आप अपने काम को पसंद नहीं करते हैं,
तब तक आपके जीवन में सफलता नहीं आ सकती है।
Good Morning
2) गलत तरीके अपनाकर सफल होने से यही बेहतर है,
सही तरीके के साथ काम करके असफल होना।
Good Morning
3) कल का दिन किसने देखा है,
इसलिए आज का दिन भी खोएं क्यों?
जिन घड़ियों में हंस सकते हैं,
उन घड़ियों में रोएं क्यों?
Good Morning
Happy Thursday Morning Messages-
4) उम्र में चाहे कोई बड़ा या छोटा हो,
लेकिन वास्तव में बड़ा तो वही है,
जिसके दिल में सबके लिए प्रेम, स्नेह और
सम्मान की भावना हो।
Good Morning
5) सफाई देने में अपना समय व्यर्थ ना करे,
लोग वही सुनते है जो वो सुनना चाहते है।
Good Morning
6) हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास है,
दूसरों के पास तो केवल सुझाव है।
Good Morning
7) नई कल्पना, नया उत्साह, नई खोज
और नई स्फूर्ति प्रतिभा के लक्षण हैं।
Good Morning
Good Morning WhatsApp Status -
8) लक्ष्य के बिना जीवन बिना पता लिखे लिफाफे की तरह है,
जो किसी मुकाम पर नहीं पहुँचता।
Good Morning
9) अगर आप बोलेंगे तो जानी हुई बातें ही दोहराएंगे,
लेकिन सुनने पर कुछ नया सीखेंगे।
Good Morning
10) उम्मीदों से बंधा एक जिद्दी परिंदा है इंसान,
जो घायल भी उम्मीदों से है और जिंदा भी उम्मीदों पर है।
Good Morning
