लाइफस्टाइल

Tuesday Morning Wishes: Friends और Relatives का मंगलवार बनाएं बेहद स्पेशल, मोबाइल पर भेजें ये खास मैसेजेस

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 27, 2023, 06:29 AM IST

Happy Tuesday Morning Wishes, Messages and Quotes: मंगलवार के दिन के बारे में अच्छा महसूस करने के लिए आपको अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को सकारात्मक मंगलवार से जुड़ी शुभकामनाएं संदेश, गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Good Morning Message) भेजने चाहिए।

Image

Tuesday Good Morning Wishes: मंगलवार सुबह के लिए शुभकामनाएं संदेश।

Photo : iStock

Happy Tuesday Morning Wishes, Messages and Quotes: हफ्ते (Week) का दूसरा दिन मंगलवार (Tuesday) होता है। ये दिन अपने आप में काफी स्पेशल होता है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से भी मंगलवार का दिन बेहद खास होता है। दरअसल मंगलवार का दिन हनुमानजी (Hanumanji) का होता है। मंगलवार के दिन के बारे में अच्छा महसूस करने के लिए आपको अपने दोस्तों (Friends), रिश्तेदारों और करीबियों को सकारात्मक मंगलवार से जुड़ी शुभकामनाएं (Wishes) संदेश, गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Good Morning Message) भेजने चाहिए। आज इसी को लेकर हमने कुछ प्रेरक मंगलवार मैसेजेस शेयर किए हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के मोबाइल पर भेज सकते हैं।

मंगलवार गुड मॉर्निंग विशेज (Tuesday Good Morning Wishes)

1

रात ने चादर समेट ली है,

सूरज ने किरणे बिखेर दी है,

चलो उठो और थैंक्स करो अपने भगवान को,

जिसने हमे ये प्यारी सी सुबह दी है।

गुड मॉर्निंग

2

जब तक हार की परवाह करोगे,

जीत भी नसीब नहीं होगी।

शुभ मंगलवार

3

जीवन का इम्तिहान आसान नहीं होता,

बिना संघर्ष कोई महान नहीं होता,

जब तक ना पड़े हतोड़े की मार,

तब तक तो पत्थर भी भगवान नहीं होता.

आपका यह दिन आनंदमय रहे!

सुप्रभात!

4

आपकी नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,

आपके दुःखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,

दे जाए इतनी खुशियां ये दिन आपको, कि

खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए।।

हैप्पी मंगलवार

5

तुम्हारे ऊपर तोहफों की बारिश,

ना करने के लिए भगवान को दोष मत दो।

वो हर एक सुबह तुम्हें

एक नए दिन का उपहार देता है।

गुड मॉर्निंग

6

पानी की बूंदे फुलो को भीगा रही है,

ठंडी लहरे एक ताज़गी जगा रही है,

हो जाइए आप भी इनमे शामिल,

एक प्यारी सी सुबह आपको जगा रही है।

गुड मॉर्निंग

7

शुभ मंगलवार जय श्री हनुमान

चरण शरण में आयें के धरु तिहारो ध्यान,

संकट से रक्षा करो हे महावीर हनुमान।

8

रात जो गुज़री फिर महकती हुई सुबह आई,

धड़का ये दिल फिर आपकी याद आई,

हमने महसुस किया उस खुश्बू को,

जो आपको चूमकर हमारे पास आई।

गुड मॉर्निंग

9

खिलखिलाती सुबह है, है ताजगी भरा सवेरा,

फूलों और बहारों ने, है रंग अपना बिखेरा,

बस इंतज़ार है आपकी एक मुस्कराहट का,

जिसके बिना ये दिन है अधूरा।

गुड मॉर्निंग

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article