Good Morning Motivational Quotes by Acharya Prashant: “जीवन एक रंगमंच है, इसमें किरदार समझदारी से निभाएं”— ऐसे ही उत्साह और सत्य से भरे तमाम विचारों से आचार्य प्रशांत लाखों लोगों को रोज जीने की कला सिखा रहे हैं। प्रशांत के सभी संबोधनों का उद्देश्य देखें तो यही समझ आता है कि कैसे व्यक्ति को निरंतर अपने जीवन को पहले से और अधिक बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए। आज हम आपको आचार्य प्रशांत के कुछ ऐसे ही मोटिवेशनल कोट्स बताने जा रहे हैं जिनको पढ़कर आप भी अपने जीवन की उथल-पुथल को शांत कर एक सही दिशा में बढ़ जाएंगे।
कौन हैं आचार्य प्रशांत?—
आचार्य प्रशांत आज युवाओं के बीच तेजी से प्रचलित होता एक ऐसा नाम है जो युवाओं को धर्म और धर्म ग्रंथों की शिक्षा देते हैं। प्रशांत शाकाहार के प्रबल समर्थक हैं और स्वयं भी शाकाहारी हैं। इन्होंने कई भारतीय ग्रन्थों का अनुवाद आसान भाषा में लोगों के लिए किया है। 7 मार्च 1978 को उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्में आचार्य प्रशांत का मूल नाम प्रशांत त्रिपाठी है। इन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई IIT Delhi से और IIM Ahmedabad से MBA पूरा किया है। प्रशांत ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की IAS की परीक्षा उत्तीर्ण कर कुछ समय केन्द्र सरकार के साथ काम भी किया है।
inspirational quotes and Motivational Quotes by Acharya Prashant
- जीवन एक रंगमंच है इसमें अपना किरदार समझदारी से निभाए।
- अच्छा करना बहुत दूर की बात है, जरूरी है कि पहले अच्छे हो जाओ।
- बच्चों को पढ़ाने से पहले उनसे सीखें।
- जिंदगी की परीक्षा में कोई प्रश्न कभी दोहराया नहीं जाता है।
- “प्रेम” सदैव देता है बदले में प्रतिफल नहीं मांगता।
- यदि आप दूसरों का शोषण कर रहे हैं तो आप अपना शोषण कर लोगे।
- आंखों से तुम कुछ देख सकते हो, लेकिन अहंकार के साथ तुम कुछ नहीं देख पाते।
- जिंदगी का सीना ठोक से सामना करो, शेर की तरह।
- खेल से लड़ो, खिलाड़ियों से नहीं।
- जीवन की कोई भी खोज मृत्यु के बहुत करीब जाकर शुरू होती हैं, मृत्यु को समझना ही जीवन को समझना है।
