Good morning Quotes, Motivational quotes: कल चाहे कितना भी बुरा था, बीत गया.. अब आपको इस नई सुबह की बहुत बहुत शुभकामनाएं। जिंदगी में कुछ कर गुजरने का चाह रखते हैं, तो निरंतर प्रयास और प्रेरणा की लौ मन में जलाएं रखना बहुत ही आवश्यक है। बेशक जिंदगी में सफलता हर किसी को हासिल करनी है, मगर हर किसी को सफलता का स्वाद चखने को शायद ही मिलता है। ऐसे में अपनी इस नई सुबह तो नई उर्जा, प्रेरणा, मेहनत से भर दें, हिंदी में पढ़ें शानदार मोटिवेशनल कोट्स और शायरियां जिन्हें पढ़ने के बाद अवश्य ही आपका दिन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाएगा।
Good morning motivational quotes in hindi early morning quotes for friends and family
Good morning Thursday motivational messages
- नया दिन है, नई बात करो,
कल चाहे हारे थे, आज नई शुरुआत करो।
- ज़िन्दगी आपकी है
इसे इतनी सस्ती मत बना लेना कि
दो कोड़ी के लोग भी खेल कर चले जाएँ…
- तुम सोने से पहले सबको माफ़ कर दो
ऊपर वाला उठने से पहले तुम्हें माफ़ कर देगा…
- आपका सबसे सच्चा साथी आपकी सेहत है
अगर उसने साथ छोड़ दिया तो हर रिश्ते के लिए बोझ बन जाओगे…
- इस पूरे संसार में सबसे सुखी वही है
जिसने जान लिया कि संसार में सुखी कोई भी नहीं है…
Rainy Good Morning Motivational Quotes in Hindi
- अपनी तुलना आप किसी से नहीं कर सकते
हर एक फल का अपना अलग ही स्वाद होता है..
- सुबह हो गयी.. उठिए और भगवान को
इस खूबसूरत ज़िन्दगी के लिए धन्यवाद कीजिए…
- इस दुनिया में अच्छे सभी होते हैं…
बस पहचान बुरे वक़्त में होती है…
- क्या संभव है और क्या असंभव है
इन दोनों का फर्क सिर्फ आपकी सोच और मेहनत पर निर्भर करता है…
- खुशहाल ज़िन्दगी जीने का रास्ता:
स्वीकार कर लीजिए कि जो कुछ भी तुम्हारे पास है वो ही सबसे अच्छा है
