लाइफस्टाइल

Saturday Morning wishes: शानदार अंदाज में करें शनिवार की सुबह का आगाज, देखें गुड मॉर्निंग इमेज, कोट्स, शायरी

Happy Saturday Morning Wishes, Messages, Status, Quotes, Shayari: शनिवार के दिन आप सुबह उठने के साथ ही अपने दोस्तों और करीबियों को शनिवार के गुड मॉर्निंग मैसेजेस, विशेज, कोट्स, शायरी आदि भेजकर उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं।

Image

Good morning images Saturday morning wishes in Hindi

Happy Saturday Morning Wishes, Messages, Status, Quotes, Shayari: शनिवार (Saturday) का दिन हफ्ते का छठा दिन होने के साथ साथ काफी स्पेशल भी होता है। शनिवार के दिन के साथ ही शानदार हफ्ते का अंत नजदीक आने लगता है। यही नहीं धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से भी ये दिन खास होता है, क्योंकि शनिवार का दिन भगवान शनि देव (Shani Dev) का होता है। इस दिन की शानदार शुरुआत करने के लिए आप भी अपने दोस्तों, परिजनों, करीबियों और रिश्तेदारों को शनिवार के गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Good Morning Messages), विशेज, कोट्स, शायरी, फोटो आदि उनके एसएमएस या व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं। आज हम आपके साथ शनिवार के गुड मॉर्निंग मैसेजेस, विशेज आदि शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप यहां से कॉपी करके भेज सकते हैं।

शनिवार गुड मॉर्निंग विशेज (Saturday Good Morning Wishes)

1. कल का दिन किसने देखा है,

इसलिए आज का दिन भी खोएं क्यों?

जिन घड़ियों में हंस सकते हैं,

उन घड़ियों में रोएं क्यों?

आपका दिन शुभ हो!

2. आपकी नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,

आपके दुःखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,

दे जाए इतनी खुशियां ये दिन आपको कि

खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए।

सुप्रभात

3. खिलते फूल जैसे लबों पर हसी हो,

न कोई गम हो ना बेबसी हो।

सलामत रहे जिंदगी का ये सफर,

जहां आप रहो वहां बस।

खुशियां ही खुशियं हो..

Good Morning

4. खुशियां आएं तो चख लेना मिठाई समझकर,

जिंदगी में गम आये तो खा लेना दवाई समझकर।

हैप्पी शनिवार

Happy Saturday

5. हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास है,

दूसरों के पास तो केवल सुझाव है।

शनिवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Saturday

6. अगर आप बोलेंगे तो जानी हुई बातें ही दोहराएंगे,

लेकिन सुनने पर कुछ नया सीखेंगे।

Happy Saturday

7. जहां सूर्य की किरण हो,

वहीं प्रकाश होता है और जहां प्रेम की भाषा हो।

वहीं परिवार होता है..!!

8. जीवन की सबसे बड़ी खुशी,

उस काम को करने में है,

जिसे लोग कहते हैं,

तुम नहीं कर सकते

गुड मॉर्निंग

9. ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

शनिदेव की कृपा सदा आपके ऊपर बनी रहे..

Good Morning.. Jai Shani Dev

10. नया शनिवार आया है,

नई खुशियां लाया है,

हो आपका दिन खुशियों से भरा हुआ,

खुश रहें आप हमेशा, यही है दुआ हमारी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article