Good Friday Quotes 2026 in Hindi (गुड फ्राइडे कोट्स इन हिंदी): गुड फ्राइडे ईसाई धर्म को मानने वालों के लिए बहुत खास दिन होता है। यह हर साल ईस्टर से दो दिन पहले, शुक्रवार को मनाया जाता है। आज 3 अप्रैल को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। इसी दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। ईसाई समुदाय इस दिन यीशु के बलिदान, दर्द और मानवता के प्रति उनके असीम प्रेम को याद करता है।
Good Friday नाम थोड़ा विरोधाभासी लगता है, लेकिन ईसाई मान्यता के अनुसार इसे Good इसलिए कहा जाता है क्योंकि यीशु मसीह ने अपने बलिदान से समस्त मानव जाति के पापों का प्रायश्चित किया। उनका यह त्याग मानवता की मुक्ति और पुनरुत्थान का प्रतीक है।
गुड फ्राइडे के इस खास दिन पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं। दुनियाभर के ईसाई मौन रहकर यीशु के दुख और बलिदान को याद करते हैं। यीशु मसीह का जीवन इस बात का का संदेश है कि कष्ट और पीड़ा के बाद भी नई शुरुआत संभव है। इसी कारण गुड फ्राइडे का यह दिन केवल दुख का नहीं, बल्कि आशा और पुनरुत्थान का भी प्रतीक है।
Inspirational Good Friday Quotes
गुड फ्राइडे के खास दिन आप अपनों को ये बेहतरीन कोट्स भेजकर उन्हें प्रभु यीशु के बताए रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। यहां देखें गुड फ्राइडे कोट्स हिंदी में:
1. गुड फ्राइडे के इस पवित्र दिन पर यीशु के बलिदान को याद करते हुए, आपको और आपके परिवार को ढेर सारी शांति और आशीर्वाद मिले।
2. सूली पर चढ़कर भी यीशु ने हमें क्षमा सिखाई। इस गुड फ्राइडे पर हम सब क्षमा करना सीखें।
3. यीशु ने कहा था क्षमा करो, क्योंकि वे नहीं जानते जो कर रहे हैं। आज इस संदेश को याद करें।
4. यीशु मसीह का बलिदान व्यर्थ नहीं गया। उनकी कृपा हम सब पर बनी रहे।
गुड फ्राइडे।
Short Good Friday Quotes
5. आज के दिन क्रॉस को देखकर सीखें कि दर्द के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।
6. गुड फ्राइडे की इस पावन बेला में आपके जीवन में शांति, प्रेम और खुशियां बनी रहें।
7. यीशु ने पूरे संसार के पापों का बोझ अपने कंधों पर लिया। उनकी भक्ति में हम सब मजबूत बनें।
Good Friday Quotes from bible
8. आज यीशु के बलिदान को नमन करते हुए, हम सब से प्रेम और करुणा का वादा करें।
9. क्रॉस पर चढ़कर भी यीशु मुस्कुराए थे। उनकी तरह हम भी कठिनाइयों में मुस्कुराना सीखें।
10. यीशु की कृपा से आपका जीवन सदा सुखमय और शांतिपूर्ण बना रहे।
गुड फ्राइडे।
11. बलिदान की इस पावन घड़ी में हम सब एक-दूसरे को माफ करें और आगे बढ़ें।
Good Friday Quotes for friends
12. यीशु का प्रेम आपके जीवन को हमेशा रोशन रखे।
गुड फ्राइडे।
13. सूली की पीड़ा के बाद भी यीशु ने क्षमा किया। हम भी एक-दूसरे को माफ करना सीखें।
14. गुड फ्राइडे की इस पवित्र शाम पर प्रार्थना है कि यीशु मसीह की कृपा आप पर और आपके पूरे परिवार पर बनी रहे।
