लाइफस्टाइल

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे से क्या संदेश मिलता है ? नफरत नहीं ये सिखाता है यीशु मसीह का बलिदान

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन है, जो यीशु मसीह के बलिदान और प्रेम का प्रतीक है। यहां पढ़ें आखिर गुड फ्राइडे मनाने के पीछे से हमें क्या संदेश मिलता है। गुड फ्राइडे से हमें क्या सीखना चाहिए, यीशु मसीह का बलिदान क्या सिखाता है।

Image

गुड फ्राइडे से क्या संदेश मिलता है

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है। यह दिन यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ाए जाने (क्रूसिफिक्शन) की याद में मनाया जाता है। हर साल गुड फ्राइडे ईस्टर संडे से पहले आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। आज गुड फ्राइडे है, अब वैसे तो पहली नजर में यह दिन दुख और पीड़ा का प्रतीक लगता है। लेकिन इसके पीछे बहुत ही सकारात्मक और खुशियों से भरा हुआ संदेश छिपा है। अगर आप भी आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं, तो समझ लीजिए कि ये महज एक पवित्र दिन नहीं बल्कि जिंदगी में बहुत बड़ा सबक सिखाने वाला दिन भी है। यहां पढ़ें गुड फ्राइडे से क्या संदेश मिलता है।

बलिदान और प्रेम का प्रतीक

गुड फ्राइडे का सबसे बड़ा संदेश है – निःस्वार्थ प्रेम और त्याग। ईसाई मान्यता के अनुसार, यीशु मसीह ने मानवता के पापों के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने सिखाया कि सच्चा प्रेम वह है, जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों के लिए किया जाए। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जीवन में प्रेम और करुणा सबसे बड़ी ताकत हैं।

क्षमा का महत्व

गुड फ्राइडे हमें क्षमा करना सिखाता है। जब यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया। तब भी उन्होंने अपने शत्रुओं के लिए कहा था कि, हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।' यह संदेश आज के समय में भी बहुत महत्वपूर्ण है।

खुद को पहचानना और सुधार का अवसर देना

यह दिन खुद को पहचानने का भी खास अवसर प्रदान करता है। गुड फ्राइडे के दिन पर लोग अपने जीवन की गलतियों पर विचार करते हैं और उन्हें सुधारने का संकल्प लेते हैं। गुड फ्राइडे हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और विश्वास बनाए रखना चाहिए।

सादगी और श्रद्धा से मनाया जाता है पर्व

गुड फ्राइडे के दिन चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं। भक्त उपवास रखते हैं और सादगी के साथ इस दिन को मनाते हैं। कई जगहों पर जुलूस और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से यीशु के जीवन और उनके बलिदान को दर्शाया जाता है।

आज के समय में महत्व

आज के दौर में गुड फ्राइडे का संदेश और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। यह हमें सिखाता है कि नफरत और हिंसा से दूर रहकर प्रेम, शांति और भाईचारे को अपनाना चाहिए। यह दिन हमें एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article