Gold Mangalsutra Pendant: शादी हर लड़की के जीवन का एक खास पल होता है, और इस खास मौके पर हर छोटी-बड़ी चीज का चुनाव बहुत सोच-समझकर किया जाता है। उन्हीं में से एक है मंगलसूत्र, जो सिर्फ एक गहना नहीं बल्कि प्यार और रिश्ते की पहचान भी होता है। आजकल मार्केट में मंगलसूत्र के इतने सारे डिजाइन आ गए हैं कि सही और यूनिक चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी अपने लिए कुछ अलग और खूबसूरत गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट ढूंढ रही हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ नए और ट्रेंडी डिजाइन लेकर आए हैं, जो आपके लुक को और भी खास बना देंगे। ये डिजाइन्स नए जमाने की बहुओं के लिए सबसे बेस्ट है।

राउंड मंगलसूत्र पेंडेंट (pc: pinterest)
इस तरह के राउंड गोल्ड पेंडेंट को पंखा मंगलसूत्र भी कहा जाता है। इस तरह के डिजाइन हैवी आते हैं। इन्हें आप 18K और 22K में बनवा सकती हैं। इनका डिजाइन भी काफी अट्रैक्टिव होता है।

फ्लोरल मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइन (pc: pinterest)
फ्लोरल डिजाइन वाले गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट नए जमाने की बहुओं के लिए परफेक्ट हैं। इन्हें सूट- साड़ी और वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ पहना जाता है। ये देखने में मंगलसूत्र से ज्यादा लॉकेट लगती हैं।

यूनिक स्लिम पेंडेंट डिजाइन (pc: pinterest)
स्लिम डिजाइन वाले मंगलसूत्र इन दिनों फैशन में है। ये हैवी सॉलिड डिजाइन के साथ- साथ स्लिम और क्लासी भी होते हैं। ये वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी खूब जचे हैं।

मराठी स्टाइल गोल्ड पेंडेंट (pc: pinterest)
आजकल तो मराठी स्टाइल गोल्ड पेंडेंट का जमाना है। नए जमाने की बहुओं को ये खूब पसंद आ रहे हैं। ये साइज में छोटे होते हैं तो इन्हें ऑफिस पहनकर जाना आसान होता है।

ट्रेडिशनल मंगलसूत्र पेंडेंट (pc: pinterest)
अगर आपको ट्रेडिशनल डिजाइन पसंद है तो आप इस तरह के लॉकेट देख सकती हैं। मंगलसूत्र लॉकेट का ये डिजाइन तो आपने अपनी मम्मी- नानी के पास देखा ही होगा। ये साड़ी- सूट लंहगा, सबके साथ बेस्ट लगती है।

स्कावयर डिजाइन मंगलसूत्र पेडेंट (pc: pinterest)
स्कावयर डिजाइन मंगलसूत्र पेडेंट की बात ही अलग है। इस तरह के पेडेंट देखने में ही काफी क्लासी लगते हैं। आप इसे साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
