लाइफस्टाइल

अब छिपकली डराएगी नहीं भाग जाएगी... जानिए घर से छिपकली भगाने का आसान नुस्खा, पूरी गर्मी नहीं दिखेगी एक भी छिपकली

ghar se chikpkali bhagane ka tareeka (How to get rid of lizards): गर्मी का मौसम आते ही छिपकलियों की एंट्री से लगभग हर कोई परेशान रहता है। दीवारों पर रेंगती ये छोटी-सी जीव कई लोगों के लिए डर का कारण बन जाती है। लेकिन इस बार छिपकली डराएगी नहीं बल्कि भाग जाएगी। आइए जानते हैं छिपकली भगाने का नुस्खा।

Image

छिपकली को भगाने के देसी तरीके

chipkali ko Bhagane ka Tarika: घर की दीवारों पर रेंगती छिपकलियां न सिर्फ देखने में डरावनी लगती हैं, बल्कि ये गंदगी और बीमारियां भी फैलाती हैं। अक्सर लोग इन्हें भगाने के लिए बाजार में मिलने वाले जहरीले स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, जो बच्चों और पालतू जानवरों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। दीवारों पर रेंगती ये छोटी-सी जीव कई लोगों के लिए डर और घिन का कारण बन जाती है। खासकर किचन में इनकी मौजूदगी साफ-सफाई और खाने की सुरक्षा दोनों के लिए परेशानी खड़ी कर देती है। अगर आप भी हर बार छिपकली देखकर घबरा जाती हैं और सोचती हैं कि आखिर इससे छुटकारा कैसे पाया जाए, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसका आसान और असरदार उपाय आपके किचन में ही मौजूद है।

छिपकली कौन से मसाले से भाग जाती है

भारतीय खाने में इस्तेमाल होने वाली काली मिर्च से भी छिपकलियां भगाई जा सकती हैं। छिपकलियां तेज मसालेदार गंध से दूर भागती हैं। आपको इसके लिए बस काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस चाहिए। स्प्रे का इस्तेमाल करते समय आपको उन खास जगहों पर ध्यान देना चाहिए जहां छिपकलियां सबसे ज्यादा छिपती हैं। खिड़की के फ्रेम, दरवाजों के पीछे की दरारें, फोटो फ्रेम के पीछे और सिंक के नीचे का हिस्सा उनका मुख्य ठिकाना होता है। इन कोनों में लगातार छिड़काव करने से छिपकलियां वहां अपना डेरा नहीं जमा पातीं और घर छोड़कर भाग जाती हैं।

काली मिर्च के पाउडर से छिपकली कैसे भगाएं

1.काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और एक नींबू के रस को पानी में मिलाकर स्प्रे तैयार करें।

2.इस मिश्रण को दीवारों, खिड़कियों, किचन के कोनों और उन जगहों पर छिड़कें जहां आपको छिपकली अक्सर दिखती है।

3.हफ्ते में 2–3 बार इसका इस्तेमाल करें और फिर आपको चमत्कार दिखने लगेगा कि कैसे छिपकलियां भाग गई हैं।

छिपकली भगाने के घरेलू उपाय

1. छिपकली भगाने के लिए प्याज का इस्तेमाल बहुत पुराने समय से होता आया है। प्याज में सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है और इसकी गंध बहुत ही तीखी होती है, जो आंखों में जलन पैदा करती है। छिपकलियों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है, इसलिए प्याज के टुकड़े या उसका रस उन्हें उस जगह से दूर रखने में किसी पहरेदार की तरह काम करता है।

2. माना जाता है कि अंडे के छिलके देखकर छिपकलियों को यह भ्रम होता है कि वहां उनसे बड़ा कोई शिकारी जीव मौजूद है। यह डर उन्हें उस इलाके में घुसने से रोकता है, जिससे वे बिना किसी शोर-शराबे के खुद ही भाग जाती हैं। अंडे के छिलकों को बार-बार भी बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती, इसलिए यह एक बहुत ही आसान तरीका है।

3. कपूर भी छिपकली भगाने का एक बेहतरीन जरिया है। सबसे पहले एक कपड़े में कपूर की गोलियों को लेकर उन्हें किसी पत्थर से पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद एक बर्तन में एक ढक्कन डिटॉल और लगभग 3-4 ढक्कन पानी डालें। इस पूरे मिक्सचर को अच्छे से मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें और खिड़की, दरवाजों व दीवारों के कोनों पर छिड़क दें। इसकी गंध छिपकलियों को कोसों दूर रखने में काम आ सकती है।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article