लाइफस्टाइल

तेल में ये चीजें मिलाकर घर पर बनाएं देसी Sunscreen, टैनिंग रहेगी कोसों दूर

चुभती गर्मी के मौसम में सनस्क्रीन लगाना बहुत ही जरूरी होता है। लेकिन बाजार वाले सनस्क्रीन में केमिकल भी होते हैं। ऐसे में घर पर आप देसी और असरदार सनस्क्रीन बनाकर यूज कर सकते हैं। देखें सनस्क्रीन कैसे बनाएं।

Image

How to make sunscreen at home

तेज धूप, बढ़ता प्रदूषण और बदलता मौसम हमारी त्वचा पर गहरा असर डालते हैं। ऐसे में Sunscreen का इस्तेमाल बेहद जरूरी हो जाता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले कई प्रोडक्ट्स में केमिकल्स होते हैं, जो हर स्किन टाइप के लिए सही नहीं होते। यही वजह है कि आजकल लोग नेचुरल और होममेड स्किन केयर की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर आप भी अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए एक सेफ और सस्ता ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो घर पर बना सनस्क्रीन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। नेचुरल चीजों से तैयार यह सनस्क्रीन त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ धूप के नुकसान से बचाने में मदद करता है। यहां देखें घर पर सनस्क्रीन कैसे बनाएं।

नारियल तेल और एलोवेरा सनस्क्रीन

नारियल तेल में हल्का SPF गुण होता है और एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है। इस सनस्क्रीन को बनाने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। चाहें तो आप इसमें कुछ बूंदें विटामिन E ऑयल भी डाल सकते हैं। यह मिश्रण त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ धूप से भी हल्की सुरक्षा देता है।

शीया बटर और जिंक ऑक्साइड

अगर आप बहुत असरदार सनस्क्रीन घर पर बनाना चाहते हैं, तो शीया बटर और जिंक ऑक्साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 चम्मच शीया बटर में 1 चम्मच नारियल तेल और थोड़ा सा जिंक ऑक्साइड मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। ये मिश्रण त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है। ये वाला सनस्क्रीन बनाना भी आसान है और स्किन के लिए अच्छा भी रहेगा।

Sunscreen at home

Sunscreen at home

खीरा और गुलाब जल सनस्क्रीन

खीरा त्वचा को ठंडक देता है और गुलाब जल उसे फ्रेश बनाता है। खीरे का रस निकालकर उसमें गुलाब जल मिलाएं और इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें। बाहर निकलते समय इसे चेहरे पर लगाएं, इससे स्किन को ताजगी और हल्की सुरक्षा मिलती है।

बादाम तेल और बी वैक्स

बादाम तेल में विटामिन E भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषण देता है। वहीं बी वैक्स त्वचा पर एक परत बनाकर उसे धूप से बचाता है। दोनों को हल्का गर्म करके मिलाएं और ठंडा होने पर इस्तेमाल करें।

इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान

होममेड सनस्क्रीन पूरी तरह केमिकल-फ्री होते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, इनका SPF सीमित होता है। इसलिए बहुत तेज धूप में लंबे समय तक रहने से पहले सावधानी रखें। हर 2-3 घंटे में इसे दोबारा लगाना जरूरी है।

क्यों चुनें होममेड सनस्क्रीन

घर पर बना सनस्क्रीन सस्ता, सुरक्षित और नेचुरल होता है। इसमें किसी तरह के हानिकारक केमिकल्स नहीं होते, जिससे यह संवेदनशील त्वचा के लिए भी बेहतर विकल्प बन जाता है।

डिस्क्लेमर - यह लेख सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है, इसे पेशेवर सलाह न समझें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article