गर्मी का मौसम आते ही लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है रात की बेचैन नींद। तेज गर्मी, उमस और पसीने की वजह से कई बार पूरी रात करवट बदलते हुए निकल जाती है। ऐसे में सिर्फ AC या कूलर ही जरूरी नहीं होते, बल्कि सही चादर का चुनाव भी अच्छी और सुकूनभरी नींद के लिए बेहद अहम माना जाता है। कई लोग सर्दियों वाली मोटी या सिंथेटिक चादर गर्मियों में भी इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे शरीर और ज्यादा गर्म महसूस करने लगता है।
गर्मियों में ऐसी चादर चुननी चाहिए जो हल्की हो, हवा को आसानी से पास होने दे और शरीर में चिपचिपाहट महसूस न होने दे। सही फैब्रिक की चादर न सिर्फ शरीर को आराम देती है, बल्कि रातभर ठंडक का एहसास भी बनाए रख सकती है। खासतौर पर जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उनके लिए हल्की और सॉफ्ट चादर ज्यादा आरामदायक मानी जाती है।
कॉटन की चादर रहती है सबसे बेहतर
गर्मियों में सूती यानी कॉटन की चादर सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। यह हल्की होती है और शरीर को ज्यादा गर्म महसूस नहीं होने देती।
मलमल की चादर देती है ठंडक
मलमल फैब्रिक बेहद मुलायम और पतला माना जाता है। कई लोग इसे गर्मियों की सबसे आरामदायक चादरों में गिनते हैं क्योंकि यह हवा को आसानी से पास होने देती है।
लिनन फैब्रिक भी है अच्छा विकल्प
लिनन की चादरें जल्दी सूखती हैं और उमस में भी ज्यादा चिपचिपाहट महसूस नहीं होने देतीं। गर्म इलाकों में इसे काफी पसंद किया जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
सफेद, क्रीम, हल्का नीला और पेस्टल शेड वाली चादरें गर्मियों में ज्यादा सुकूनभरी लगती हैं। ये कमरे को भी ठंडा और फ्रेश लुक देती हैं। गर्मियों में मोटी चादर की जगह पतली और सॉफ्ट चादर इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। इससे रात में शरीर हल्का महसूस करता है। पॉलिएस्टर या भारी सिंथेटिक फैब्रिक वाली चादरें शरीर में गर्मी रोक सकती हैं। इसलिए गर्मी में इन फैब्रिक्स को यूज नहीं करना चाहिए।हालांकि गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है, इसलिए चादर को नियमित धोना जरूरी माना जाता है। साफ और ताजी चादर आरामदायक नींद देने में मदद कर सकती है। अगर आप गर्मियों में चैन की नींद चाहते हैं, तो कॉटन, मलमल और लिनन जैसी हल्की चादरों का चुनाव आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है।
