लाइफस्टाइल

Summer Shayari: ए गर्मी थोड़ा तो रहम खा, हम यहां कूलर में जल रहे हैं... करीबियों और खास दोस्तों को भेजें गर्मी की ये 10 शानदार शायरी

Summer Shayari in Hindi: गर्मी का मौसम इन दिनों लोगों को जमकर परेशान कर रहा है। देश की ज्यादातर जगहों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। गर्मी को लेकर हम आपके साथ 10 ऐसी शानदार शायरी शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने खास दोस्तों और करीबियों को भेजकर उनसे गर्मी के मजे ले सकते हैं।

Image

Summer Shayari: करीबियों और खास दोस्तों को भेजें गर्मी की ये 10 शानदार शायरी।

Best Summer Shayari: देश में इस समय गर्मी का बुरा हाल है। खासतौर से उत्तर भारत में तो सूरज जमकर आग बरसा रहा है। तापमान भी हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। भीषण गर्मी के साथ लू से लोग परेशान हैं। दोपहर के समय सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। छत की टंकी का पानी गीजर से भी ज्यादा गर्म हो रहा है। गर्मी को लेकर लोग एक दूसरे को गर्मी की शायरी भेजकर जमकर मजे भी ले रहे हैं। गर्मी को लेकर हम भी आज आपके साथ इससे संबधित कुछ शायरी शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप भी अपने खास दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों आदि को भेजकर जमकर मजे ले सकते हैं।

गर्मी को लेकर शायरी (Summer Shayari)

1. गर्मी में ठंडी हवाओं से मिलता है सुकून,

तुमसे बातें करने के लिए रहता है जुनून,

ज्यादा गर्मी का मौसम सहा नहीं जाता,

अब तुमसे दूर रहा भी नहीं जाता।

Summer Shayari in Hindi 1

Summer Shayari in Hindi 1

2. न कुछ खाने को जी चाहता है,

न किसी के पास जाने का जी करता है,

न बाहर जाने की इच्छा होती है,

ऐसे मौसम में बस एसी चलाकर लेटना दिल चाहता है।

3. गर्मी का मौसम है,

होगी थोड़ी सी मस्ती थोड़ा सा प्यार,

अपने बिस्तर छत पर तुम भी कर लो तैयार,

गर्मी का मौसम बहुत-बहुत मुबारक हो मेरे यार।

Summer Shayari in Hindi 2

Summer Shayari in Hindi 2

4. ए गर्मी थोड़ा तो रहम खा,

हम यहां कूलर में जल रहे हैं,

पर उनका क्या जो बिना छत के रह रहे हैं।

5. निकले थे हम भी मोहब्बत की तलाश में,

बाहर पारा इतना चढ़ा था कि,

कोल्ड ड्रिंक पीकर घर वापस लौट आए।

Summer Shayari in Hindi 3

Summer Shayari in Hindi 3

6. गर्मी की फिक्र न करो,

ठंडे पानी से फ्रिज को भरो,

थोड़ा तुम भी पियो,

थोड़ा दूसरों को भी पिलाओ,

गर्मियों को खुशी-खुशी बिताओ।

7. गर्मी पड़ रही है बेहिसाब

मजा आ रहा है बेमिसाल

जैसे यह वक्त बीत रहा है तेरे साथ

ऐसे ही बीते हमारा पूरा का पूरा साल।

Summer Shayari in Hindi 5

Summer Shayari in Hindi 5

8. न मुस्कुराने का मन करता है,

न किसी से दिल्लगी करने को जी करता है,

गजब की गर्मी पड़ रही है,

बस शिमला जाने का मन करता है।

9. अब तो चमड़ी जलाने वाली गर्मी पड़ रही है बाहर,

पर इक वो है जिसका दिल पिघलने का नाम नहीं लेता।

Summer Shayari in Hindi 4

Summer Shayari in Hindi 4

10. गर्मी का जब ये मौसम आता है,

हर किसी को ठंडे-ठंडे पानी से नहलाया जाता है,

आग उगलता है बेशक ये सूरज,

पर आइसक्रीम खाने का मजा भी तो आता है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article