Best Bread In The World List: नान-भटूरे की दीवानी हुई पूरी दुनिया, उंगलियां चाटकर खा रहें विदेशी भी.. देखें वर्ल्ड्स बेस्ट ब्रेड्स की पूरी लिस्ट

Best Bread In The World List: फेमस फूड और ट्रेवल गाइड द्वारा दुनिया की टॉप 100 ब्रेड्स की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें 11 भारतीय रोटी, ब्रेड्स का भी नाम शामिल है। इस लिस्ट में कुलचा, नान समेत बहुत सारी स्वादिष्ट रोटी ब्रेड्स शामिल हैं, यहां देखें दुनिया की बेस्ट ब्रेड्स कौन सी हैं।

Best Bread In The World List: भारतीय खाना स्वाद में बेशक ही कमाल होता है, और बीते सालों में ट्रेडिशनल इंडियन टेस्ट को दुनिया भर के लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। हाल ही में मशहूर फूड और ट्रेवल गाइड Taste Atlas ने दुनिया की टॉप 100 ब्रेड्स की लिस्ट जारी की है। जिसमें पहले, दूसरे से लेकर निन्यानवे नंबर तक पर देसी इंडियन ब्रेड्स का नाम शामिल है। जो बताता है कि, कैसे दुनिया भर के लोग अब देसी खाने के शौकीन हैं, और बाहर रेस्टोरेंट्स में खाने के साथ साथ खुद बनाना भी काफी पसंद कर रहे हैं। देखें इस लिस्ट में कौन कौन सी ब्रेड्स का नाम शामिल है और दुनिया की बेस्ट रोटी ब्रेड्स कौन सी हैं।

World's Best Bread List, Indian Breads list, Naan, Bhatura

World's Best Bread List

इन भारतीय ब्रेड्स की फैन हुई पूरी दुनिया, Best Indian Breads in World

बटर गार्लिक नान

बटर गार्लिक नान का नाम दुनिया की बेस्ट ब्रेड्स की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है। इस मुलायम नान पर खास मक्खन और लहसुन का मिश्रण लगाया जाता है और इसे तंदूर में पकाया जाता है। इसकी खुशबू और मक्खनी स्वाद इस नान को हर सब्जी, दाल, करी के साथ खाने के लिए बेस्ट बनाता है।

End of Feed