लाइफस्टाइल

Gardening Tips: घर में ऐसे उगाएं अदरक, बालकनी में बनेगा मसालों का मिनी गार्डन, नोट कर लें सिंपल गार्डनिंग टिप्स

Gardening Tips: अगर आप घर पर ऑर्गेनिक गार्डनिंग करने के शौकीन हैं। तो जान लीजिए कि, सब्जियां ही नहीं आप घर पर खास देसी मसाले भी उगा सकते हैं। यहां देखें अपने मिनी गार्डन में अदरक कैसे उगाएं, जिसे आप इस सर्दी वाले मौसम में चाय तो सब्जी, दाल में खूब इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

How To Grow Ginger at home

Gardening Tips: सुबह-सुबह चाय का जायका बढ़ाने हो या दाल-सब्जी में चार चाँद लगाने हों, अदरक के बिना भारतीय रसोई की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस 'पीले सोने' को आप सुपरमार्केट से खरीदते हैं, उसे आप अपने घर की बालकनी, छत या बगीचे में भी उगा सकते हैं? जी हाँ, थोड़ी सी मेहनत और सही तरीका फॉलो करके आप अदरक का पौधा अपने आंगन में उगा सकते हैं। यहां देखें अपने टेरेस गार्डन में अदरक आखिर उगाते कैसे हैं -

अदरक कैसे उगाते हैं

  • सबसे पहला आपको एक गहरा और चौड़ा गमला लेना है। और अदरक उगाने के लिए आप बाजार से खरीदी हुई कोई भी अदरक के टुकड़े को यूज कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपकी अदरक में छोटे छोटे आंख जैसे हिस्से जरूर हों।
  • मिट्टी तैयार करने के लिए बराबर मात्रा में सामान्य गमले की मिट्टी, कोकोपीट और अच्छी सड़ी हुई कम्पोस्ट खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिलाएँ। ध्यान रहे, मिट्टी का पीएच स्तर 5.5 से 6.5 के बीच और जल निकासी (ड्रेनेज) का पूरा इंतजाम होना चाहिए, वरना जड़ें सड़ सकती हैं।
  • अदरक के टुकड़ों के मिट्टी में लगभग एक इंच की गहराई में बो दें। गमला ऐसी जगह रखें जहाँ धूप आती हो लेकिन सीधी तेज धूप न हो। हल्की छाँव अच्छी रहती है। मिट्टी को नम रखें, गीला नहीं।

कैसे करें देखभाल?

  • गर्मियों में हल्की नमी बनाए रखने के लिए रोजाना पानी दें, जबकि सर्दियों में 2-3 दिन के अंतर पर। पानी इतना दें कि मिट्टी गीली हो जाए, लेकिन पानी गमले में जमा न हो।
  • हर 40-50 दिन में जैविक खाद जरूर दें। नीम की खली, गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं। वहीं किसी भी प्रकार के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स डालने से बचना ही चाहिए।
  • अदरक के पौधे के लिए 4-6 घंटे की हल्की धूप पर्याप्त है। ज्यादा तेज धूप में पत्तियाँ सूख सकती है।

अदरक का पौधा पूरी तरह से तैयार होने में 8 से 9 महीने लगते हैं। हालांकि, आप इसे लगभग 5 से 6 महीने बाद भी सब्जी के रूप में उपयोग करने के लिए खोद सकते हैं, जब इसकी जड़ें पर्याप्त मात्रा में बन जाती हैं। पूरी तरह से पक जाने पर, पौधे की पत्तियाँ पीली पड़ने लगती हैं और सूख जाती हैं।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article