लाइफस्टाइल

Best Garba Songs: गरबे की रात में लगाएं चार चांद, इन गानों पर जमा दें रंग, यहां से चुनें टॉप 5 गरबा सॉन्ग्स हिंदी में

Best Garba Songs: गरबा संगीत, नृत्य और सामाजिक उत्सव का एक भव्य आयोजन होता है। इसमें लोग गोल घेरे में घूमते हुए और ताली बजाते हुए देवी की स्तुति करते हैं।

Image

बेस्ट गरबा सॉन्ग्स इन हिंदी (Photo: Youtube)

Best Garba Songs in Hindi: देवी दुर्गा की उपासना का महापर्व नवरात्रि आ चुका है। यह पर्व ना सिर्फ मांता रानी की भक्ति और आराधना का है बल्कि ढेर सारी मस्ती का भी है। गरबा नृत्य भी इसी मस्ती का हिस्सा है। लोग एक साथ जुटते हैं नाचते-गाते हुए नवरात्रि के इस पर्व को सेलिब्रेट करते हैं। गरबा संगीत, नृत्य और सामाजिक उत्सव का एक भव्य आयोजन होता है। इसमें लोग गोल घेरे में घूमते हुए और ताली बजाते हुए देवी की स्तुति करते हैं। इस दौरान लोग पारंपरिक रूप से रंगीन और खूबसूरत कपड़े पहनते हैं। गरबा नाइट में चार चांद लगाते हैं मस्ती से भरे गाने। अगर आप भी किसी गरबा डांस की प्रैक्टिस कर रहे या रही रहैं तो यहां हम आपको टॉप पाइव गरबा सॉन्ग बता रहे हैं:

Garba Songs 2025 | Navratri Garba Songs

उड़ी उड़ी जाए (Udi Udi Jaye)

रईस फिल्म का ये गाना गरबा डांस के लिए एकदम परफेक्ट है। इस गाने को सुखविंदर सिंह, भूमि त्रिवेदी और कर्जन सरगथिया ने अपनी आवाज से सजाया है। इस गीत में गरबे की सारी मस्ती शामिल है।

ढोलीदा (Dholida)

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का गाना ढोलीदा भी गरबा डांस के लिए बेहद शानदार है। इस गीत के हर लाइन में गरबे का जोश और नवरात्रि का उमंग साफ नजर आता है।

कमरिया (Kamariya)

मित्रों फिल्म का यह गाना भी गरबा नाइट्स में खूब धमाल मचाता है। इस गाने में जोश के साथ ही गुजराती परंपरा की छाप भी नजर आती है।

राधा कैसे ना जले (Radha Kaise na Jale)

लगान फिल्म का गाना राधा कैसे ना जले भी गरबा डांसर्स का फेवरेट है। हालांकि इस गाने में कहीं भी नवरात्रि या गरबे का जिक्र नहीं है फिर भी गरबा डांस के लिए यह परफेक्ट है।

नगाड़ा संग ढोल (Nagada Sang Dhol)

फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला का यह गाना एक पारंपरिक गरबा गीत है जिसके बोल नगाड़ा और ढोल के इर्द-गिर्द घूमते हैं। यह गाना जोश और उत्साह से भरा हुआ है।

इन गीतों में ऐसा जादू है कि ये नवरात्रि और गरबे के जोश को पूरी तरह से बरकरार रखते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको भी ये गाने पसंद आए होंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article