लाइफस्टाइल

Gantantra Diwas 2024 Quotes: जय हिंद, जय हिंद की सेना... देशप्रेम से भर देंगे गणतंत्र दिवस के ये शानदार कोट्स, मैसेजेस, शुभकामना फोटोज

Gantantra Diwas 2024 Quotes (गणतंत्र दिवस के कोट्स, मेसेज, संदेश): 26 जनवरी का दिन राष्ट्र गौरव का दिन होता है। आज हम अपना रिपब्लिक डे यानी गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। यहां देखें गणतंत्र दिवस 2024 पर संदेश, नारे, मेसेज, कोट्स आदि हिंदी में।

Image

Republic Day 2024 Quotes in Hindi: गणतंत्र दिवस की बधाई

Gantantra Diwas 2024 Quotes (गणतंत्र दिवस के कोट्स, मेसेज, संदेश): भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) यानी रिपब्लिक डे मना रहा है। गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) पर राजपथ पर परेड निकलती है और देश के राष्ट्रपति इस दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। पूरा माहौल इस दिन देश प्रेम की भावना इसे सराबोर होता है। गणतंत्र दिवस के कोट्स, बधाई संदेश आदि आप यहां देख सकते हैं।

Gantantra Diwas (Republic Day) Quotes in Hindi

1- वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई,

रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई,

दिल हमारा एक है एक है हमारी जान,

हिंदुस्तान हमारा है हम है इसकी शान।

2- ना सर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी

जो अपने दम पे जिए सच में जिंदगी है वही

गणतंत्र दिवस की बधाई

Republic Day 2024 Wishes

Republic Day 2024 Wishes

3- देशभक्तों से ही देश की शान है

देशभक्तों से ही देश का मान है

हम उस देश के फूल हैं यारों

जिस देश का नाम हिंदुस्तान है

4- सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा,

हम बुलबुले हैं इसके,

ये गुलस्तान हमारा…।

5- ना जियो धर्म के नाम पर

ना मरो धर्म के नाम पर

इंसानियत ही है धर्म वतन का

बस जियो वतन के नाम पर

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

6- आओ झुककर सलाम करें उन्हें,

जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।

खुशनसीब होता है वो खून,

जो देश के काम आता है।

7- हर एक दिल में हिंदुस्तान है

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान

भारत मां के बेटे हैं हम

इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

8- मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए

बस अमन से भरा यह वतन चाहिए

जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए

और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए।

Happy Republic Day 2024

Happy Republic Day 2024

9- मुकुट हिमालय, हृदय में तिरंगा

आंचल में गंगा लायी है

सब पुण्य, कला और

रत्न लुटाने देखो

भारत माता आई हैं

गणतंत्र दिवस की बधाई!

10- राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे

हर एक दिल में हिंदुस्तान रहे

देश के लिए एक-दो तारीख नहीं

भारत मां के लिए ही हर सांस रहे।

Happy Republic Day 2024

11- देश भक्तों के बलिदान से, स्वतंत्र हुए हैं हम

कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहेंगे, हिन्दुस्तानी हैं हम।

Happy Republic Day 2024

12- .न भूलेगा देश कभी वह नजारा

जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला

उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी

चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।

हैपी गणतंत्र दिवस 2024

13- भारत के गणतंत्र का, सारे जग में है मान,

दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान,

सब धर्मो को देकर मान रचा गया इतिहास का,

इसलिए हर देशवासी को इसपे है अभिमान

14- तीन रंग का नही वस्त्र, ये ध्वज देश की शान है,

हर भारतीय के दिलो का स्वाभिमान है,

यही है गंगा, यही हैं हिमालय, यही हिन्द की जान है

और तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान हैं।

15- भारत के संविधान में प्रभु श्रीराम का चित्र का होना, भारत की उस महान परंपरा का नेतृत्व करता है जहाँ सभी एक समान हैं।

16- जो राष्ट्र अपने इतिहास को नकारता है, उसमें हुए संघर्षों को नकारता है, वह राष्ट्र कभी भी उन्नति नहीं कर सकता।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article