लाइफस्टाइल

Gangaur Ki Shubhkamnaye: अखंड सुहाग का त्योहार गणगौर पूजा व्रत आज- देखें गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, शायरी, बधाई संदेश

Gangaur 2024 Wishes, Quotes: इस साल गणगौर का त्योहार आज यानी 11 अप्रैल को मनाया जा रहा है। गणगौर शब्द गण और गौर से बना है, जहां गण का अर्थ शिव और गौर का अर्थ पार्वती है। ऐसे में गणगौर की बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश, मैसेज, बधाई संदेश, विशेज आदि।

Image

Gangaur Wishes, Quotes in Hindi

Gangaur 2024 Wishes, Quotes: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर पूजा का व्रत रखा जाता है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे गणगौर तीज के नाम से भी जाना जाता हैं। गणगौर का व्रत सुहागन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। इस साल गणगौर पूजा 11 अप्रैल, यानी आज मनाया जा रहा है। गणगौर शब्द गण और गौर से बना है, जहां गण का अर्थ शिव और गौर का अर्थ पार्वती है। मान्यता है इस दिन माता पार्वती ने भगवान शंकर से सौभाग्यवती रहने का वरदान प्राप्त किया था तथा पार्वती ने अन्य स्त्रियों को सौभाग्यवती रहने का वरदान दिया था। तभी से ये व्रत रखा जानेगा। गणगौर व्रत के मौके पर सुहागन महिलाएं अपनी सहेलियों और करीबियों को बधाई संदेश भी भेजती हैं। अगर आप भी अपनों को गणगौर व्रत कीबधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Gangaur Wishes, Quotes in Hindi

1. आस्था, प्रेम और पारिवारिक सौहार्द के प्रतीक त्योहार

गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Gangaur 2024

Happy Gangaur 2024

2. चंदन की खुशबू, फागुन की बहार

आप सभी को मुबारक हो गणगौर का त्यौहार

3. माँ पार्वती आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखे

आपको गणगौर की हार्दिक शुभकामनायें

4. व्रत गणगौर का है बहुत ही मधुर प्यार का,

दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का

5. बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया,

हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया.

गणगौर की हार्दिक शुभकामनायें

6. आया रे आया गणगौर का त्यौहार है आया

संग में खुशियां और प्यार है लाया

गणगौर की ढेर सारी शुभकामनायें

Gangaur Quotes

Gangaur Quotes

7. करें पूजा-अर्चना शिव की जीवन भर,

होंगे आपके जीवन से सारे संकट दूर,

गणगौर का त्योहार मुबारक हो आपको,

शिव-पार्वती की कृपा सदा रहे आप पर.

गणगौर की शुभकामनाएं

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article